बिजनेस न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड September 30, 2026, 14:10 IST
सारांश
फिलहाल Apple Pay का इस्तेमाल केवल एलिजिबल Axis Bank क्रेडिट कार्ड्स के जरिए किया जा सकता है। ये कार्ड Visa या Mastercard नेटवर्क पर होने चाहिए। RuPay कार्ड फिलहाल Apple Pay पर सपोर्टेड नहीं हैं।

Axis Bank भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बड़े बैंकों में शामिल है।
Apple ने आखिरकार भारत में अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च कर दी है। दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत में अब तक यह सर्विस उपलब्ध नहीं थी। अमेरिका में 2014 में लॉन्च होने के करीब 12 साल बाद Apple Pay भारत आया है। शुरुआत में Axis Bank Apple का पहला बैंकिंग पार्टनर बना है। Apple Pay को iPhone, iPad और Apple Watch पर इस्तेमाल किया जा सकेगा, जबकि Mac के लिए सपोर्ट जल्द आने की बात कही गई है। इसके जरिए ग्राहक दुकानों, ऐप्स और वेबसाइट्स पर पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए चेकआउट के समय PIN डालने या OTP इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती और यह उन सभी जगहों पर काम करता है जहां NFC पेमेंट स्वीकार किए जाते हैं।
फिलहाल Apple Pay का इस्तेमाल केवल एलिजिबल Axis Bank क्रेडिट कार्ड्स के जरिए किया जा सकता है। ये कार्ड Visa या Mastercard नेटवर्क पर होने चाहिए। RuPay कार्ड फिलहाल Apple Pay पर सपोर्टेड नहीं हैं।
Axis Bank भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बड़े बैंकों में शामिल है। RBI के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2026 में बैंक के करीब 1.63 करोड़ एक्टिव क्रेडिट कार्ड्स थे। Apple का कहना है कि आने वाले समय में दूसरे बैंक और कार्ड जारीकर्ता भी Apple Pay से जुड़ेंगे, लेकिन इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई गई है।
iPhone इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के पास iPhone XR या उसके बाद का मॉडल और iOS 18 या उससे नया वर्जन होना चाहिए। Apple Watch के लिए Series 6 या उसके बाद का मॉडल और watchOS 11 या नया वर्जन चाहिए।
कार्ड को Axis Bank की लेटेस्ट ऐप से या सीधे iPhone के वॉलेट ऐप में जाकर जोड़ा जा सकता है। दुकान पर कॉन्टैक्टलेस टर्मिनल के पास फोन ले जाने से पहले साइड बटन को दो बार दबाना होगा और जरूरत पड़ने पर Face ID या Touch ID से ऑथेंटिकेशन करना होगा। इसके बाद फोन को पेमेंट मशीन के पास टैप करना होगा।
Apple Pay का इस्तेमाल सिर्फ दुकानों पर ही नहीं, बल्कि ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी किया जा सकेगा। iPhone और iPad पर ऑनलाइन पेमेंट करते समय यूजर्स को हर बार कार्ड नंबर, बिलिंग एड्रेस, शिपिंग एड्रेस और दूसरी जानकारी मैनुअली डालने की जरूरत नहीं होगी।
शुरुआत में फूड एंड बेवरेज, ट्रैवल, फैशन और लाइफस्टाइल जैसी कैटेगरी के मर्चेंट्स पर Apple Pay उपलब्ध कराया जा रहा है। समय के साथ और मर्चेंट्स और ऐप्स को इसमें जोड़े जाने की योजना है। एलिजिबल कार्ड से मिलने वाले रिवॉर्ड और दूसरे बेनिफिट्स Apple Pay के जरिए भुगतान करने पर भी जारी रहेंगे।
Apple Pay में सुरक्षा और प्राइवेसी को खास महत्व दिया गया है। Apple के मुताबिक, यूजर का वास्तविक कार्ड नंबर न तो डिवाइस में स्टोर होता है और न ही Apple के servers पर। यह जानकारी मर्चेंट के साथ भी शेयर नहीं की जाती।
इसके बजाय Apple Pay एक यूनिक डिवाइस अकाउंट नंबर का इस्तेमाल करता है। इसे encrypted तरीके से डिवाइस के Secure Element में स्टोर किया जाता है। Mastercard की tokenisation technology transaction के दौरान कार्ड की वास्तविक जानकारी की जगह एक unique, cryptographically secured token का इस्तेमाल करती है।
Apple Pay अब दुनिया के 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है और इसके साथ 11,000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर जुड़े हैं। भारत में इसकी शुरुआत ऐसे समय हुई है जब smartphone और contactless payments रोजमर्रा के लेनदेन का हिस्सा बन चुके हैं। Apple के मुताबिक, NFC टर्मिनल्स का बढ़ता नेटवर्क, e-commerce की तेज ग्रोथ और डिजिटल पेमेंट को अपनाने वाले ग्राहकों की संख्या ने भारत में इसकी शुरुआत के लिए जरूरी इकोसिस्टम तैयार किया है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख