return to news
  1. Stocks to Watch: NCC को मिले दो नए ऑर्डर, IRFC को GST नोटिस, आज इन शेयरों पर रहेगा फोकस

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: NCC को मिले दो नए ऑर्डर, IRFC को GST नोटिस, आज इन शेयरों पर रहेगा फोकस

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 01, 2026, 07:28 IST

सारांश

Infosys और डच बैंक ABN AMRO ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाया है। दोनों कंपनियां बैंक के कारोबार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए साथ काम करेंगी। इस साझेदारी के विस्तार के चलते Infosys के शेयर पर नजर रहेगी।

Stocks to watch

Blue Dart Express ने अपने घरेलू कारोबार के लिए कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

Stocks to Watch: 1 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार में कई कंपनियों से जुड़ी खबरों का असर उनके शेयरों पर देखने को मिल सकता है। इनमें NCC, IRFC, Blue Dart Express, Infosys, Bata India, Force Motors, Tech Mahindra और Varun Beverages जैसी कंपनियां शामिल हैं। यहां हम जानेंगे कि वो कौन सी खबरें हैं, जिनकी वजह से ये शेयर चर्चा में आ गए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NCC Ltd

इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी NCC Ltd ने बताया कि उसे सितंबर 2026 के दौरान कुल ₹500.22 करोड़ के दो ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर्स की रकम में GST शामिल नहीं है। नए ऑर्डर कंपनी के कारोबार के लिए अहम हैं और इनके चलते आज NCC के शेयरों पर नजर रहेगी।

IRFC

Indian Railway Finance Corporation (IRFC) को बिहार के टैक्स अधिकारियों की ओर से ₹396.91 करोड़ का शो-कॉज नोटिस मिला है। यह नोटिस वित्त वर्ष 2022-23 के GST से जुड़े मामलों को लेकर जारी किया गया है। इस खबर के चलते IRFC के शेयरों में निवेशकों की नजर बनी रह सकती है।

Tech Mahindra

IT सर्विस कंपनी ने कहा है कि उसके बोर्ड की बैठक 15 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड घोषित करने और बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड सितंबर 2026 में खत्म हुई दूसरी तिमाही तिमाही के नतीजों पर भी विचार करेगा।

Blue Dart Express

Blue Dart Express ने अपने घरेलू कारोबार के लिए कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी 1 जनवरी 2027 से घरेलू पोर्टफोलियो में 9% से 12% तक कीमतें बढ़ाएगी। बढ़ोतरी अलग-अलग प्रोडक्ट और ग्राहक के शिपिंग प्रोफाइल के आधार पर होगी।

Highway Infrastructure

Highway Infrastructure Ltd ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) के साथ ₹220.66 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसके तहत कंपनी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यूजर फीस की वसूली और टोल प्लाजा के संचालन का काम करेगी।

Infosys

Infosys और डच बैंक ABN AMRO ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाया है। दोनों कंपनियां बैंक के कारोबार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए साथ काम करेंगी। इस साझेदारी के विस्तार के चलते Infosys के शेयर पर नजर रहेगी।

Bata India

Bata India में मैनेजमेंट से जुड़ा बदलाव हुआ है। Gunjan Shah का Managing Director और CEO के तौर पर कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को खत्म हो गया और उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से भी इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने Sanjay S. Rao को 1 अक्टूबर 2026 से नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 2026 से 23 अगस्त 2031 तक रहेगा।

Force Motors

Force Motors की सितंबर 2026 की कुल बिक्री सालाना आधार पर 57.13% बढ़कर 4,101 यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने 2,610 यूनिट थी। घरेलू बिक्री 61.99% बढ़कर 4,027 यूनिट रही। हालांकि, एक्सपोर्ट 40.32% घटकर 74 यूनिट रह गया।

Varun Beverages

Varun Beverages की सब्सिडियरी The Beverage Company Proprietary Limited (Bevco) ने Crickley Dairy Proprietary Limited में 100% हिस्सेदारी खरीदने के समझौते को Arbitration Foundation of Southern Africa (AFSA) के पास भेज दिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 30 सितंबर 2026 की लॉन्ग-स्टॉप डेट तक समझौते की एक जरूरी शर्त पूरी नहीं हो सकी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख