return to news
  1. Metal-Pharma स्टॉक्स ने बनाया बाजार पर दबाव, Sensex 48 अंक टूटा, निफ्टी 22620 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Metal-Pharma स्टॉक्स ने बनाया बाजार पर दबाव, Sensex 48 अंक टूटा, निफ्टी 22620 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 30, 2026, 15:40 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, Sun Pharma, Adani Ports, Titan और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, IndiGo, Axis Bank और TCS के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 30 सितंबर का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी देखी गई लेकिन अंत में यह लाल निशान पर बंद हुआ। आज के कारोबार में BSE Sensex में 48.78 अंकों की कमजोरी रही और यह 72,480.29 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 95.75 अंकों की गिरावट के साथ 22620.45 के लेवल पर बंद हुआ है। बता दें कि क्रूड ऑयल के भाव में तेजी अभी भी बनी हुई है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली से भी बाजार पर दबाव बढ़ा है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में बाजार करीब 3.5 फीसदी टूट चुका है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Sun Pharma समेत कई शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, Sun Pharma, Adani Ports, Titan और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, ICICI Bank, IndiGo, Axis Bank और TCS के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.01 फीसदी बढ़ गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.20 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.55 फीसदी तक उछल गया। निफ्टी रियल्टी, केमिकल्स, सीमेंट और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की तेजी दिखी। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, IT, PSU बैंक और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.56 फीसदी तक की गिरावट रही। निफ्टी मेटल और फार्मा इंडेक्स भी 1.50 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गए। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिखी। इसके अलावा निफ्टी FMCG इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुआ है।

बाजार में आज क्यों आई गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। क्रूड ऑयल के भाव में तेजी जारी है और यह आज 1.05 फीसदी बढ़कर 97.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रियायत के बदले ईरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने और फ्रीज किए गए फंड को जारी करने की योजना से इनकार कर दिया। कतर ने मंगलवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि ईरान और अमेरिका के बीच शटल डिप्लोमेसी से कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

इसके अलावा विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली से भी बाजार पर दबाव बढ़ा है। अकेले 29 सितंबर को FIIs ने भारतीय बाजार में 9,980.22 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके पहले FIIs ने 28 सितंबर को 5,353.22 करोड़ रुपये, 25 सितंबर को 3,693.93 करोड़ रुपये और 24 सितंबर को 5,027.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख