return to news
  1. Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में हल्की गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के दाम

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में हल्की गिरावट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के दाम

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 07, 2026, 08:41 IST

सारांश

फेड की बैठक के मिनट्स से यह पता चल सकता है कि फेड के अधिकारी आगे ब्याज दर बढ़ाने के पक्ष में कितने हैं। बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने में फिलहाल ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है और हल्की गिरावट का दबाव बना रह सकता है।

Gold Silver

जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं, तो निवेशक ऐसे विकल्पों को ज्यादा पसंद करते हैं जिनसे ब्याज या रिटर्न मिलता है।

Gold-Silver Price: सोने या चांदी की खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। आज 07 अक्टूबर को दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। bullions.co.in के अनुसार सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 150,280 रुपये थी। इसके अलावा चांदी की कीमत 227,600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है। बता दें कि इस समय निवेशकों की नजर अमेरिका के फेडरल रिजर्व की सितंबर बैठक के मिनट्स पर बनी हुई है। वे यह जानना चाहते हैं कि फेड आगे ब्याज दरें बढ़ाने के बारे में क्या सोच रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि US कॉमेक्स पर सोना 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 4170.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.67% की कमजोरी के साथ 61.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले एक हफ्ते में सोने और चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • मुंबई: ₹150,010 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹149,750 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹150,450 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹149,810 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹150,130 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹150,250 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹227,180 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹226,790 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹227,840 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹226,880 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹227,360 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹227,540 प्रति किलोग्राम

फेड की बैठक के मिनट्स पर निवेशकों की नजर

फेड की बैठक के मिनट्स से यह पता चल सकता है कि फेड के अधिकारी आगे ब्याज दर बढ़ाने के पक्ष में कितने हैं। बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने में फिलहाल ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है और हल्की गिरावट का दबाव बना रह सकता है।

हाल ही में फेड के अधिकारियों ने कहा है कि महंगाई को कंट्रोल करने के लिए जरूरत पड़ने पर ब्याज दरें और बढ़ाई जा सकती हैं। आगे दर बढ़ाने की जरूरत इस बात पर निर्भर करेगी कि महंगाई बढ़ाने वाले कारण कम होते हैं या बने रहते हैं। हालांकि, कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद कम हुई है। फिर भी बाजार दिसंबर तक दर बढ़ने की करीब 85% संभावना मान रहा है।

जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं, तो निवेशक ऐसे विकल्पों को ज्यादा पसंद करते हैं जिनसे ब्याज या रिटर्न मिलता है। इसलिए ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर सोने के लिए दबाव पैदा करती हैं। दूसरी तरफ अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम में यूरेनियम संवर्धन को काफी कम करना होगा, तभी अमेरिका की मांग पूरी होगी और सात महीने से चल रहा युद्ध खत्म हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख