return to news
  1. Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में आज उछाल, जानें अपने शहर का रेट, इन फैक्टर्स पर रखें नजर

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के भाव में आज उछाल, जानें अपने शहर का रेट, इन फैक्टर्स पर रखें नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 12, 2026, 08:09 IST

सारांश

इस सप्ताह अमेरिका में महंगाई, उत्पादक कीमतों और खुदरा बिक्री से जुड़े आंकड़े जारी होंगे। इनसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति और महंगाई का अंदाजा मिलेगा। कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ सकती है। इसका असर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसले पर पड़ सकता है।

Gold Silver

भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ रुपये की चाल का भी असर पड़ता है।

Gold-Silver Price: अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज 12 अक्तूबर को दोनों ही धातुओं की कीमतों में तेजी नजर आ रही है। bullions.co.in के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 151,720 रुपये है। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी बढ़कर 226,140 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। निवेशकों की नजर अमेरिका में आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों से पता चलेगा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर आगे क्या फैसला ले सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.48 फीसदी बढ़कर 4,236.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, चांदी की कीमत 0.69 फीसदी बढ़कर 61.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसके अलावा India MCX पर सोना 151,503 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 225,820 रुपये प्रति किलो के भाव पर है।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹151,180 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹151,440 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹151,240 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹151,880 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹151,560 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹151,680 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹225,340 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹225,730 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹225,430 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹226,390 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹225,910 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹226,090 प्रति किलोग्राम

इस सप्ताह ये फैक्टर्स रहेंगे अहम

इस सप्ताह अमेरिका में महंगाई, उत्पादक कीमतों और खुदरा बिक्री से जुड़े आंकड़े जारी होंगे। इनसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति और महंगाई का अंदाजा मिलेगा। कच्चे तेल और ऊर्जा की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ सकती है। इसका असर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसले पर पड़ सकता है।

सोने पर ब्याज नहीं मिलता, इसलिए जब ब्याज दरें बढ़ती हैं तो निवेशक सोने के बजाय उन विकल्पों में पैसा लगाना पसंद कर सकते हैं, जिनसे ब्याज मिलता है। इससे सोने की कीमत पर दबाव पड़ सकता है। दूसरी ओर, डॉलर कमजोर होने और अमेरिकी बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न घटने से सोने को सहारा मिल सकता है।

भारत में सोने और चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ रुपये की चाल का भी असर पड़ता है। अगर रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होता है, तो विदेश से सोना और चांदी खरीदना महंगा हो जाता है। इससे भारत में इनकी कीमतें बढ़ सकती हैं। वहीं, रुपया मजबूत होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर घरेलू कीमतों पर कुछ कम हो सकता है।

आने वाले दिनों में अमेरिका के महंगाई के आंकड़े और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर संकेत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे। भारत में निवेशकों और खरीदारों को रुपये की चाल पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख