return to news
  1. Upcoming IPOs: अगले हफ्ते खुलेंगे HD Fire और Fusion CX समेत 4 नए आईपीओ, निवेश से पहले जानें हर जरूरी बात

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते खुलेंगे HD Fire और Fusion CX समेत 4 नए आईपीओ, निवेश से पहले जानें हर जरूरी बात

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 10, 2026, 12:20 IST

सारांश

HD Fire Protect का IPO 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹258 से ₹271 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस IPO के जरिए कुल ₹712.31 करोड़ जुटाए जाने हैं।

IPOs

HD Fire Protect आग से सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सिस्टम बनाती और सप्लाई करती है।

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO के जरिए निवेश करने वाले निवेशकों के पास कई मौके होंगे। 12 अक्तूबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में कुल 4 कंपनियों के IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट की HD Fire Protect और Fusion CX के अलावा SME सेगमेंट की Ravita Engineering Services और Vaibhav Vyapaar शामिल हैं। इसके साथ ही RK Fashion Accessories के शेयर अगले हफ्ते बाजार में लिस्ट होंगे। यहां इनसे जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HD Fire Protect IPO

HD Fire Protect का IPO 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹258 से ₹271 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस IPO के जरिए कुल ₹712.31 करोड़ जुटाए जाने हैं।

यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत आएगा। इसके तहत कंपनी के प्रमोटर Harish Narshi Dharamshi और Kusum Harish Dharamshi अपने 2.63 करोड़ शेयर बेचेंगे। चूंकि इस IPO में नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे, इसलिए इससे मिलने वाली रकम कंपनी के पास नहीं जाएगी। पूरा पैसा शेयर बेचने वाले प्रमोटरों को मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक, शेयर बाजार में लिस्ट होने से उसकी पहचान और ब्रांड की पहुंच बढ़ सकती है। साथ ही, कंपनी के शेयरों के लिए बाजार में खरीद-बिक्री का विकल्प उपलब्ध होगा, जिससे निवेशकों को शेयरों में कारोबार करने की सुविधा मिलेगी।

HD Fire Protect आग से सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सिस्टम बनाती और सप्लाई करती है। इसके प्रोडक्ट्स में पानी, फोम और गैस की मदद से आग बुझाने वाले सिस्टम शामिल हैं। कंपनी के IPO के लिए Anand Rathi Advisors, IIFL Capital Services और Ambit बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि MUFG Intime India रजिस्ट्रार है।

Fusion CX IPO

Fusion CX का IPO 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी इस इश्यू के जरिए कुल ₹702 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें ₹500 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹202 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे। OFS के जरिए प्रमोटर Rasish Consultants और PNS Business अपने शेयर बेचेंगे।

इस IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने कुछ बकाया कर्ज चुकाने, अपनी सहायक कंपनियों में निवेश करने और IT टूल्स को बेहतर बनाने के लिए करेगी। इसके अलावा, कंपनी दूसरी कंपनियों के अधिग्रहण के जरिए अपना कारोबार बढ़ाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए भी रकम का इस्तेमाल कर सकती है।

Fusion CX ने IPO के लिए ₹275 से ₹289 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक लॉट में 51 शेयर होंगे। इस हिसाब से ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए निवेशकों को ₹14,739 लगाने होंगे। हालांकि, इसमें लागू शुल्क शामिल नहीं हैं।

Fusion CX एक कस्टमर एक्सपीरियंस और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी है। यह दूसरी कंपनियों को ग्राहकों की सहायता से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराती है। इसमें फोन कॉल, ईमेल, सोशल मीडिया, चैट और मैसेजिंग के जरिए ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने जैसी सेवाएं शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसकी ब्रांड पहचान मजबूत होगी और मौजूदा के साथ-साथ संभावित ग्राहकों तक उसकी पहुंच बढ़ेगी।

अगले हफ्ते इन IPO पर भी रहेगी नजर

मेनबोर्ड IPO के अलावा Ravita Engineering Services और Vaibhav Vyapaar के SME IPO भी अगले हफ्ते खुलने वाले हैं। वहीं, RK Fashion Accessories के शेयर शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। RK Fashion Accessories नकली ज्वेलरी और ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स बनाने तथा वितरित करने का काम करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख