return to news
  1. Gold Silver Price Today: सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद संभले सोना और चांदी, दिल्ली से मुंबई तक जानिए आज क्या हैं रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold Silver Price Today: सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद संभले सोना और चांदी, दिल्ली से मुंबई तक जानिए आज क्या हैं रेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 17, 2026, 08:20 IST

सारांश

सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार, 17 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है। भारत में सुबह 24 कैरेट सोना 1,35,130 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,68,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।

Gold-and-silver-rate-today-17-nov

सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की रिकवरी दर्ज की गई।

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 16 नवंबर को घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोने और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार, 17 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर दोनों कीमती धातुओं में हल्की रिकवरी देखने को मिली है। मजबूत अमेरिकी डॉलर, ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दरें बढ़ाने की बढ़ती उम्मीदों के कारण सोमवार को बाजार पर दबाव बना रहा था। हालांकि मंगलवार को निवेशकों की नजरें दिसंबर की फेड पॉलिसी के संकेतों के लिए केविन वॉर्श की टिप्पणियों पर टिकी हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर भाव संभले हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज कॉमेक्स पर लौटी हल्की तेजी

16 नवंबर के कारोबारी सत्र में MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1.6% टूटकर 1,34,539 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी में सोने से ज्यादा बड़ी गिरावट आई और यह 3.2% से अधिक फिसलकर 1,67,863 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसके बाद 17 नवंबर को कॉमेक्स पर सकारात्मक वापसी दिखी। कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स पिछली क्लोजिंग से 0.21% चढ़कर 3,861.1 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा, जबकि कॉमेक्स सिल्वर फ्यूचर्स 0.35% की बढ़त के साथ 47.025 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

देश में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताजा भाव

बुलियन डॉट को डॉट इन के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मंगलवार सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,130 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,23,869 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की बात करें तो देश में आज सामान्य चांदी 1,68,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही, जबकि 925 स्टर्लिंग चांदी का भाव 1,56,075 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज हुआ।

मुंबई, दिल्ली और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोने के रेट

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के बड़े महानगरों में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,34,890 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,23,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,34,650 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,23,429 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,35,280 रुपये और 22 कैरेट 1,24,007 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,34,710 रुपये और 22 कैरेट 1,23,484 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,34,990 रुपये और 22 कैरेट 1,23,741 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,35,100 रुपये और 22 कैरेट 1,23,842 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

सोने के साथ-साथ देश के बड़े शहरों में 999 फाइन चांदी के ताजा भाव भी सामने आ गए हैं। मुंबई में आज 999 फाइन चांदी 1,68,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,68,130 रुपये प्रति किलोग्राम और कोलकाता में 1,68,200 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चेन्नई में चांदी 1,68,910 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इसके अलावा बेंगलुरु में 999 फाइन चांदी की कीमत 1,68,550 रुपये प्रति किलोग्राम और हैदराबाद में 1,68,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories