return to news
  1. Gold-Silver Price: आज फिर लुढ़का सोना, लेकिन चांदी में हल्की रिकवरी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: आज फिर लुढ़का सोना, लेकिन चांदी में हल्की रिकवरी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का भाव

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 25, 2026, 08:10 IST

सारांश

बाजार में इस समय उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर की बैठक में ब्याज दरें 25 बेसिस पॉइंट बढ़ा सकता है। CME FedWatch Tool के मुताबिक, इसकी संभावना 96.4% है। वहीं, ब्याज दरों में 0.50% की बड़ी बढ़ोतरी की संभावना 3.6% बताई जा रही है।

Gold Silver

अब निवेशकों की नजर अमेरिका के अक्टूबर महीने के महंगाई आंकड़ों यानी PCE प्राइस इंडेक्स पर है।

Gold-Silver Price: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज 25 नवंबर को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट नजर आ रही है। हालांकि, चांदी में हल्की रिकवरी है। bullion.co.in के अनुसार सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 122,860 रुपये के स्तर पर आ गई है। दूसरी तरफ चांदी में हल्की रिकवरी है और यह 145,870 रुपये प्रति किलो के लेवल पर है। अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। निवेशकों को डर है कि अगर ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो सोने की कीमतों पर दबाव और बढ़ सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर सोने के भाव में आज 0.44% की गिरावट है और यह 3,546.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में 0.39% की मामूली तेजी आई और यह 40.94 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹122,420 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹122,630 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹122,470 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹122,990 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹122,730 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹122,830 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹145,350 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹145,610 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹145,410 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹146,030 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹145,720 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹145,840 प्रति किलोग्राम

अमेरिका की ब्याज दरों का सोने पर क्या असर होगा?

बाजार में इस समय उम्मीद जताई जा रही है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर की बैठक में ब्याज दरें 25 बेसिस पॉइंट बढ़ा सकता है। CME FedWatch Tool के मुताबिक, इसकी संभावना 96.4% है। वहीं, ब्याज दरों में 0.50% की बड़ी बढ़ोतरी की संभावना 3.6% बताई जा रही है।

ब्याज दरें बढ़ने से सोने की मांग पर असर पड़ता है, क्योंकि सोना रखने पर निवेशकों को बैंक ब्याज की तरह कोई नियमित कमाई नहीं होती। ऐसे में जब ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो निवेशक सोने के बजाय दूसरे निवेश विकल्पों को ज्यादा पसंद कर सकते हैं। इससे सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है।

अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर निवेशकों की नजर

अब निवेशकों की नजर अमेरिका के अक्टूबर महीने के महंगाई आंकड़ों यानी PCE प्राइस इंडेक्स पर है। ये आंकड़े 25 नवंबर को जारी होने वाले हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व महंगाई पर नजर रखने के लिए इस आंकड़े को काफी अहम मानता है। फेड का लक्ष्य महंगाई को 2% तक लाना है। इसके अलावा अमेरिका के GDP, टिकाऊ सामानों के ऑर्डर, बेरोजगारी भत्ते के नए आवेदन और नए घरों की बिक्री से जुड़े आंकड़े भी जारी होंगे। इन आंकड़ों से पता चलेगा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत है और फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला ले सकता है।

अगर महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम आते हैं, तो ब्याज दरें बढ़ने की आशंका कम हो सकती है। इससे अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में नरमी आ सकती है, जो सोने और चांदी के लिए अच्छा संकेत होगा। लेकिन अगर महंगाई उम्मीद से ज्यादा रहती है, तो फेड ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला कर सकता है। इससे सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories