पर्सनल फाइनेंस
.png)
4 min read | अपडेटेड November 23, 2026, 15:26 IST
सारांश
अगर आपने विदेश में शेयर, म्यूचुअल फंड या प्रॉपर्टी खरीदी है और पैसा टैक्स चुकाने के बाद बची कमाई से लगाया है, लेकिन कई सालों से इसकी जानकारी ITR में नहीं दी, तो हर साल या हर संपत्ति के लिए 1 लाख रुपये नहीं देने होंगे।

FAST-DS में संपत्तियों और कमाई की जानकारी देने के लिए एक ही कंसोलिडेटेड फॉर्म-1 जमा करना होगा।
अगर आपके पास विदेश में बैंक अकाउंट, शेयर, म्यूचुअल फंड या प्रॉपर्टी है और आप इसकी जानकारी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में देना भूल गए हैं, तो आपके लिए राहत की खबर हो सकती है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने FAST-DS 2026 को लेकर 43 नए FAQ जारी किए हैं। इनमें बताया गया है कि किन मामलों में विदेशी संपत्तियों की जानकारी नहीं देने पर इस स्कीम के तहत घोषणा करना जरूरी है और किन मामलों में राहत मिल सकती है। साथ ही, जुर्माने, फीस, संयुक्त खाते और घोषणा में गलती सुधारने से जुड़े नियम भी स्पष्ट किए गए हैं।
मान लीजिए, आपका विदेश में बैंक अकाउंट है, जिसमें 15 लाख रुपये जमा हैं। यह पूरा पैसा आपकी ऐसी कमाई से आया है, जिस पर आप पहले ही टैक्स चुका चुके हैं, लेकिन आप ITR में विदेशी बैंक अकाउंट की जानकारी देना भूल गए। ऐसे मामले में आपको FAST-DS 2026 के तहत घोषणा करने की जरूरत नहीं हो सकती।
डिपार्टमेंट के मुताबिक अगर संबंधित वित्त वर्ष के दौरान आपके सभी विदेशी बैंक खातों में जमा कुल रकम कभी भी 20 लाख रुपये से ज्यादा नहीं हुई और पैसा घोषित स्रोतों से आया है, तो इस स्कीम के तहत घोषणा जरूरी नहीं है। ऐसे खातों को ब्लैक मनी एक्ट के तहत 10 लाख रुपये की गैर-जानकारी देने वाली पेनल्टी और संबंधित अभियोजन के प्रावधानों से छूट मिलती है।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ITR में विदेशी संपत्तियों की जानकारी देने की सामान्य जिम्मेदारी खत्म हो गई है। अगर खाते में अघोषित कमाई या बेहिसाब पैसा है, तो यह राहत लागू नहीं होगी।
अगर आपने विदेश में शेयर, म्यूचुअल फंड या प्रॉपर्टी खरीदी है और पैसा टैक्स चुकाने के बाद बची कमाई से लगाया है, लेकिन कई सालों से इसकी जानकारी ITR में नहीं दी, तो हर साल या हर संपत्ति के लिए 1 लाख रुपये नहीं देने होंगे।
FAST-DS की कैटेगरी B के तहत एक बार 1 लाख रुपये का भुगतान करने से कई सालों की ऐसी सभी पात्र संपत्तियों की घोषणा की जा सकती है, बशर्ते उनकी कुल कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा न हो।
वहीं, अगर संपत्ति या उससे होने वाली कमाई अघोषित है, तो कैटेगरी A लागू हो सकती है। इसमें पात्र मामलों में संपत्ति की कीमत का 60% भुगतान करना होगा, जिसकी अधिकतम सीमा 1 करोड़ रुपये है।
अगर पति-पत्नी का विदेश में जॉइंट बैंक अकाउंट है और पूरा पैसा पति ने जमा किया है तथा उसने ITR में अकाउंट की जानकारी भी दे दी है, तब भी पत्नी को अपनी तरफ से इसकी जानकारी देनी होगी। दोनों खाताधारकों की रिपोर्टिंग जिम्मेदारी अलग-अलग होगी। FAST-DS के तहत संपत्ति का मूल्य उनके हिस्से के अनुसार बांटा जाएगा। अगर हिस्सेदारी तय नहीं है, तो रकम बराबर बांटी जाएगी।
FAST-DS में संपत्तियों और कमाई की जानकारी देने के लिए एक ही कंसोलिडेटेड फॉर्म-1 जमा करना होगा। अगर बाद में कोई संपत्ति छूटने या जानकारी गलत भरने का पता चलता है, तो फॉर्म-2 जारी होने से पहले नया फॉर्म-1 जमा कर सकते हैं। लेकिन फॉर्म-2 जारी होने के बाद छूटी हुई संपत्ति जोड़ने के लिए नई घोषणा नहीं की जा सकती।
अगर आपने विदेशी प्रॉपर्टी की कीमत 60 लाख रुपये बताई है और टैक्स अधिकारी उसे 70 लाख रुपये आंकता है, तो 20% की तय सीमा के भीतर अंतर होने पर आपकी घोषणा सुरक्षित रहेगी। हालांकि, यह राहत विदेशी बैंक अकाउंट के मामलों में नहीं मिलेगी।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख