return to news
  1. Gold & Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद मुनाफावसूली, अमेरिकी महंगाई आंकड़ों से पहले बाजार सतर्क, चेक लेटेस्ट रेट्स

बिजनेस न्यूज़

Gold & Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद मुनाफावसूली, अमेरिकी महंगाई आंकड़ों से पहले बाजार सतर्क, चेक लेटेस्ट रेट्स

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड December 18, 2025, 12:56 IST

सारांश

Gold & Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 18 दिसंबर को सोने की कीमत में 0.42 फीसदी या 569 रुपये की गिरावट आई है। इसके साथ यह 134320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इंट्राडे में गोल्ड 134256 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक टूट गया था।

Gold

Gold Jewellery: हाल ही में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद निवेशकों ने सोने चांदी में आज मुनाफावसूली की।

Gold & Silver Price: आज 18 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी नजर आ रही है। अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से पहले आज गुरुवार को इनमें गिरावट नजर आ रही है। हाल ही में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिसका असर कीमतों पर दिख रहा है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में हल्की मजबूती और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों से पहले सतर्कता भी दामों पर दबाव बना रही है। बाजार की नजर अमेरिका के नवंबर CPI (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) डेटा पर है, जो गुरुवार को जारी होगा। इसके बाद शुक्रवार को PCE महंगाई डेटा आने वाला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज क्या है सोने-चांदी का भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 18 दिसंबर को सोने की कीमत में 0.42 फीसदी या 569 रुपये की गिरावट आई है। इसके साथ यह 134320 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, इंट्राडे में गोल्ड 134256 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक टूट गया था।

दूसरी तरफ, चांदी में भी दबाव है। MCX पर इसकी कीमत में 0.64 फीसदी या 1332 रुपये की गिरावट थी और यह 206103 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इंट्राडे में इसने 205685 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल तक लुढ़क गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव में आज कमजोरी है। सोना 0.18 फीसदी टूटकर 4,333.39 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, चांदी भी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 66.45 डॉलर प्रति औंस पर था।

सोने-चांदी के भाव पर इन फैक्टर्स का दिख सकता है असर

हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में अमेरिका की बेरोजगारी दर बढ़कर 4.6% हो गई, जो अनुमान से ज्यादा और सितंबर 2021 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। फेड ने पिछले हफ्ते साल की तीसरी और आखिरी 0.25% की दर कटौती की थी। अब बाजार 2026 में दो और कटौती की उम्मीद कर रहे हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक OANDA के सीनियर मार्केट एनालिस्ट केल्विन वोंग ने कहा कि फेड के गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर के बयान से संकेत मिलता है कि ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे सोने और चांदी दोनों को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि मौजूदा स्तरों पर मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है।

निवेशक अब अमेरिका के नवंबर CPI डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जो गुरुवार को जारी होगा। इसके बाद शुक्रवार को PCE प्राइस इंडेक्स आएगा। इन महंगाई आंकड़ों से यह तय होगा कि आगे चलकर अमेरिकी फेड ब्याज दरों पर क्या रुख अपनाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर महंगाई उम्मीद से कम रहती है, तो सोने के दामों में आगे और तेजी आ सकती है, क्योंकि इससे ब्याज दर कटौती की उम्मीद मजबूत होगी।

अमेरिका के आंकड़ों के अलावा निवेशक बैंक ऑफ जापान की पॉलिसी पर भी नजर बनाए हुए हैं, जिसका फैसला शुक्रवार को आएगा। माना जा रहा है कि बैंक करीब 30 साल में सबसे ऊंचे स्तर तक ब्याज दर बढ़ा सकता है, जिससे ग्लोबल बाजारों में उतार-चढ़ाव और सोना-चांदी की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत (10 ग्राम)

शहर24K गोल्ड (₹)22K गोल्ड (₹)
बेंगलुरु₹1,34,740.00₹1,23,530.00
भुवनेश्वर₹1,34,550.00₹1,23,340.00
चेन्नई₹1,34,710.00₹1,23,500.00
कोयंबटूर₹1,34,710.00₹1,23,500.00
दिल्ली₹1,34,800.00₹1,23,590.00
हैदराबाद₹1,34,670.00₹1,23,460.00
कोलकाता₹1,34,640.00₹1,23,430.00
मुंबई₹1,34,660.00₹1,23,450.00
मैसूर₹1,34,740.00₹1,23,530.00
पुणे₹1,34,660.00₹1,23,450.00

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव (100 ग्राम)

शहरचांदी की कीमत (₹)
बेंगलुरु₹22,010.00
भुवनेश्वर₹23,510.00
चेन्नई₹22,610.00
कोयंबटूर₹22,610.00
दिल्ली₹22,510.00
हैदराबाद₹23,810.00
कोलकाता₹22,010.00
मुंबई₹22,410.00
मैसूर₹22,010.00
पुणे₹22,410.00
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख