return to news
  1. IPO Boom 2025: रिकॉर्ड 100+ मेनबोर्ड आईपीओ, Tata Capital का इश्यू सबसे बड़ा, किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

मार्केट न्यूज़

IPO Boom 2025: रिकॉर्ड 100+ मेनबोर्ड आईपीओ, Tata Capital का इश्यू सबसे बड़ा, किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

Upstox

3 min read | अपडेटेड December 17, 2025, 16:53 IST

सारांश

IPO Boom 2025: इस साल के बड़े और चर्चित आईपीओ में Tata Capital का ₹15511.87 करोड़ का मेगा आईपीओ सबसे आगे रहा। इसके अलावा HDB फाइनेंशियल सर्विसेज ने ₹12500 करोड़ और LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने ₹11607.01 करोड़ जुटाए। इन बड़े इश्यूज ने 2025 को आईपीओ के लिहाज से ऐतिहासिक बना दिया।

IPO Boom 2025

IPO Boom 2025: इस साल शेयर बाजार में 100 मेनबोर्ड आईपीओ आए।

IPO Boom 2025: साल 2025 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। आईपीओ निवेशकों के लिए यह पूरा साल एक्शन से भरपूर रहा। इस दौरान कई छोटी-बड़ी और जानी-मानी कंपनियों तक ने बाजार में एंट्री ली, जिससे प्राइमरी मार्केट काफी एक्टिव रहा। इस साल शेयर बाजार में 100 मेनबोर्ड आईपीओ आए, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इनमें से कई आईपीओ ने अपने निवेशकों को अच्छा खासा मुनाफा भी कराया। हालांकि, कई पब्लिक इश्यू ऐसे भी रहे, जिन्होंने निराश किया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

2025 में आए 100 से अधिक आईपीओ

चित्तौड़गढ़ के आंकड़ों के मुताबिक 2025 में कुल 100 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हुईं। हालांकि, अभी तीन आईपीओ इसमें शामिल नहीं हैं- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी का आईपीओ अभी लिस्ट नहीं हुआ है, KHS इंटरनेशनल का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ है, और गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी का आईपीओ अगले हफ्ते खुलेगा। इन तीनों के लिस्ट होने के बाद 2025 में मेनबोर्ड आईपीओ की संख्या 103 तक पहुंच जाएगी।

इस साल इन IPOs की रही चर्चा

इस साल के बड़े और चर्चित आईपीओ में टाटा कैपिटल का ₹15511.87 करोड़ का मेगा आईपीओ सबसे आगे रहा। इसके अलावा एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज ने ₹12500 करोड़ और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने ₹11607.01 करोड़ जुटाए। इन बड़े इश्यूज ने 2025 को आईपीओ के लिहाज से ऐतिहासिक बना दिया।

2016 से 2025 तक मेनबोर्ड IPOs

सालमेनबोर्ड IPOs
2025100*
202491
202358
202240
202163
202016
201916
201825
201736
201627

(इसमें ICICI प्रूडेंशियल AMC, KSH इंटरनेशनल, गुजरात किडनी और सुपर स्पेशियलिटी के IPO शामिल नहीं हैं।)

दूसरी बार एक साल में 100 मेनबोर्ड आईपीओ

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय शेयर बाजार में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब 100 मेनबोर्ड आईपीओ आए हों। इससे पहले ऐसा 2007 में हुआ था। उस साल डीएलएफ, पावर ग्रिड, आइडिया सेल्युलर, मुंद्रा पोर्ट, एचडीआईएल और पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन जैसी बड़ी कंपनियां लिस्ट हुई थीं।

2025 में इन IPOs ने दिया जबरदस्त रिटर्न

परफॉर्मेंस की बात करें तो 2025 के आईपीओ में स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का शेयर सबसे ज्यादा चढ़ा। यह स्टॉक आईपीओ प्राइस ₹90 से बढ़कर ₹215.9 पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 140% की तेजी। यह कंपनी रेफ्रिजरेंट और इंडस्ट्रियल गैस बेचने का काम करती है।

वहीं, वीडियो सिक्योरिटी और सर्विलांस सॉल्यूशन देने वाली आदित्य इन्फोटेक (CP Plus ब्रांड) के शेयर भी शानदार रहे। यह स्टॉक ₹675 के इश्यू प्राइस से बढ़कर ₹1541.5 तक पहुंच गया, यानी करीब 128% की बढ़त। कुल मिलाकर 2025 ने आईपीओ निवेशकों को मजबूत रिटर्न और कई यादगार लिस्टिंग दीं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख