return to news
  1. Gold-Silver Price: भारी गिरावट के बाद दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव? जानें क्यों मची है बिकवाली

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: भारी गिरावट के बाद दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं ताजा भाव? जानें क्यों मची है बिकवाली

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 19, 2026, 08:09 IST

सारांश

दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका की आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव, डॉलर का मजबूत होना और अमेरिकी बॉन्ड से मिलने वाला बढ़ता रिटर्न है। इन वजहों से निवेशक सोने और चांदी के बजाय दूसरे निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Gold Silver

अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की एक अहम वजह है।

सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के पास शानदार मौका है। दिवाली के बाद इन दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट आई है। आज 19 नवंबर की बात करें तो bullion.co.in के अनुसार 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 130,460 रुपये पर आ गई है। दूसरी तरफ आज चांदी तो 161,490 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। बता दें कि पिछले 1 महीने में सोने की कीमत में करीब 16000 रुपये की गिरावट आई है। दूसरी तरफ इस दौरान चांदी 45,500 रुपये से भी ज्यादा सस्ती हो चुकी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर सोने के भाव में आज 0.14% की हल्की बढ़त है और यह 3,747.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत में 0.43% की हल्की तेजी आई और यह 45.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹130,000 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹130,220 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹130,050 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹130,600 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹130,330 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹130,430 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹160,920 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹161,200 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹160,990 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹161,670 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹161,330 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹161,460 प्रति किलोग्राम

लगातार क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के भाव?

दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका की आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव, डॉलर का मजबूत होना और अमेरिकी बॉन्ड से मिलने वाला बढ़ता रिटर्न है। इन वजहों से निवेशक सोने और चांदी के बजाय दूसरे निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह यह है कि चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है और बाजार में निवेशकों की धारणा बदलने का इस पर तेजी से असर पड़ता है।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा अगले महीने ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका है। महंगाई की चिंता के चलते बाजार को लग रहा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। CME FedWatch टूल के मुताबिक, दिसंबर में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना 95.7 फीसदी और 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना 4.3 फीसदी आंकी जा रही है।

अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की एक अहम वजह है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दोनों धातुओं की कीमत डॉलर में तय होती है। जब डॉलर मजबूत होता है तो भारत जैसे देशों के खरीदारों के लिए सोना और चांदी खरीदना महंगा हो जाता है। इससे मांग पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, अमेरिकी सरकारी बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न यानी बॉन्ड यील्ड भी बढ़ रहा है। इससे निवेशकों को बॉन्ड में पैसा लगाने का बेहतर मौका दिखाई देता है और सोने में निवेश का आकर्षण कम हो जाता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories