return to news
  1. पिछले 9 दिनों में ₹8,300 लुढ़का है गोल्ड, सिल्वर भी पहुंचा अपने निचले स्तर पर, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

बिजनेस न्यूज़

पिछले 9 दिनों में ₹8,300 लुढ़का है गोल्ड, सिल्वर भी पहुंचा अपने निचले स्तर पर, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड November 18, 2026, 08:24 IST

सारांश

चांदी में भी भारी बिकवाली देखी गई। यह 9,500 रुपये या 5.3% लुढ़ककर 1,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्सों को मिलाकर) पर आ गई, जो एक साल में इसका सबसे निचला स्तर है।

गोल्ड-सिल्वर

सोने की कीमत गिरकर 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर (Photo: Shutterstock)

पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से गिरावट देखी गई है। कमजोर वैश्विक रुख और रुपये की मजबूती के बीच मंगलवार को दिल्ली में सोने की कीमत में लगातार छठे कारोबारी सेशन में गिरावट दर्ज की गई थी। सोना 1,400 रुपये गिरकर 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था, जबकि चांदी 5% टूटकर 1.69 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के एक साल के निचले स्तर पर रही।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,400 रुपये घटकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्सों को मिलाकर) रह गई, जो सोमवार को 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 9 नवंबर से अबतक सोने में 8,300 रुपये या लगभग 6% की गिरावट आ चुकी है। इसका मतलब पिछले 9 दिनों में सोना 6% तक गिर चुका है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

चांदी में भी भारी बिकवाली देखी गई। यह 9,500 रुपये या 5.3% लुढ़ककर 1,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्सों को मिलाकर) पर आ गई, जो एक साल में इसका सबसे निचला स्तर है। पिछले कारोबारी सेशन में यह 1.79 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

चांदी पिछले साल 13 नवंबर को इसी स्तर पर थी, जब स्थानीय बाजार में यह लगभग 1,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। 5 नवंबर से आठ सेशनों में चांदी की कीमत में 25,000 रुपये या 13% की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतें दबाव में रहीं, जबकि मजबूत होते भारतीय रुपये ने गिरावट के इस दबाव को और बढ़ा दिया।'

उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मजबूत होकर 93.51 पर पहुंचना (जो अप्रैल के बाद से इसका सबसे मजबूत स्तर है), घरेलू सर्राफा बाजार पर दबाव बढ़ा रहा है। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 3,856.61 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि चांदी 1% बढ़कर 47.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि कीमती धातुओं पर निकट भविष्य में दबाव जारी रहने का अनुमान है, क्योंकि बाजार दिसंबर और अगले साल की पहली छमाही में संभावित दर वृद्धि की तैयारी कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories