return to news
  1. 'LTCG को लेकर बजट 2027-28 में लिया जा सकता है फैसला, सुझावों को एनालाइज कर रहा है वित्त मंत्रालय'

बिजनेस न्यूज़

'LTCG को लेकर बजट 2027-28 में लिया जा सकता है फैसला, सुझावों को एनालाइज कर रहा है वित्त मंत्रालय'

Upstox

2 min read | अपडेटेड November 16, 2026, 17:16 IST

सारांश

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा कि प्री-बजट मीटिंग के दौरान विभिन्न पक्षों से मिले सुझावों और कैपिटल गेन टैक्स के अलग-अलग पहलुओं के टैक्स प्रभावों का एनालिसिस किया जा रहा है।

लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन

बजट 2027-28 में दिख सकता है कैपिटल गेन टैक्स को लेकर बदलाव (Photo: Shutterstock)

वित्त मंत्रालय शेयरों में निवेश से होने वाले कैपिटल गेन पर लगने वाले टैक्स के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर रहा है। इससे जुड़े नियमों में संभावित बदलाव फाइनेंशियल ईयर 2027-28 के आम बजट में किए जा सकते हैं। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा कि प्री-बजट मीटिंग के दौरान विभिन्न पक्षों से मिले सुझावों और कैपिटल गेन टैक्स के अलग-अलग पहलुओं के टैक्स प्रभावों का एनालिसिस किया जा रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अग्रवाल ने कहा, 'हम कैपिटल गेन टैक्स को लेकर मिले सुझावों पर विचार करेंगे और मुझे विश्वास है कि 1 फरवरी को आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी। संबंधित पक्षों ने जो मुद्दे उठाए हैं, उन सभी का विश्लेषण किया जा रहा है।' उद्योग संगठनों ने सरकार को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स खत्म करने और विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (एसटीसीजी) टैक्स और प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) की दरों को तर्कसंगत बनाने का सुझाव दिया है।

अग्रवाल ने कहा कि एसटीसीजी टैक्स में संभावित बदलावों को लेकर भी सुझाव मिले हैं और विभाग उनकी समीक्षा कर रहा है। उद्योग संगठनों ने किसी निवेश को लॉन्ग टर्म मानने की न्यूनतम अवधि मौजूदा 12 महीने से बढ़ाकर 18-24 महीने करने का भी सुझाव दिया है। फिलहाल, लिस्टेड शेयरों और इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश से एक साल से अधिक समय बाद होने वाले 1.25 लाख रुपये से अधिक के प्रॉफिट पर 12.5% एलटीसीजी टैक्स लगता है। इस पर अधिभार और उपकर भी देना होता है।

वहीं, लिस्टेड शेयरों और इक्विटी म्यूचुअल फंड को खरीदने के 12 महीने के भीतर बेचने पर होने वाले प्रॉफिट पर 20% एसटीसीजी टैक्स लगता है। उद्योग संगठनों ने इक्विटी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए अलग टैक्स व्यवस्था का भी सुझाव दिया है। उनका कहना है कि कई उभरते बाजारों में एफपीआई को शेयरों से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स छूट मिलती है। इसके अलावा, उन्होंने एफपीआई के कैपिटल गेन की कैलकुलेशन का तरीका बदलने और इसे अमेरिकी डॉलर के आधार पर निर्धारित करने का सुझाव भी दिया है।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories