return to news
  1. Bank Holidays: नवंबर 2026 में छुट्टियों की भरमार, देखें आपके शहर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

बिजनेस न्यूज़

Bank Holidays: नवंबर 2026 में छुट्टियों की भरमार, देखें आपके शहर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 27, 2026, 13:09 IST

सारांश

त्योहारों के अलावा नवंबर में सभी रविवार यानी 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दूसरे शनिवार, 14 नवंबर और चौथे शनिवार, 28 नवंबर को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

Bank Holiday

ग्राहक यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Bank Holidays: नवंबर 2026 में देशभर के बैंकों में कई दिन छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहार शामिल हैं। हालांकि, सभी राज्यों और शहरों में बैंक एक ही दिन बंद नहीं रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास अवसरों के आधार पर बैंक शाखाओं की छुट्टियां तय होती हैं। ऐसे में अगर आपको SBI, HDFC Bank, ICICI Bank या Axis Bank की शाखा में जाकर कोई जरूरी काम कराना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। इससे आपको बैंक पहुंचने के बाद वापस नहीं लौटना पड़ेगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

9 नवंबर: दिवाली और गोवर्धन पूजा

9 नवंबर को अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों में दिवाली से जुड़े त्योहारों, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के कारण छुट्टी रहेगी।

10 नवंबर: बाली प्रतिपदा और विक्रम संवत नववर्ष

10 नवंबर को अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इन जगहों पर बाली प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष जैसे अवसरों पर छुट्टी रहेगी।

11 नवंबर: भाई दूज और क्षेत्रीय त्योहार

11 नवंबर को गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन भाई दूज, निंगोल चक्कौबा और चित्रगुप्त जयंती जैसे अवसरों पर छुट्टी रहेगी। गंगटोक में 9 से 11 नवंबर तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।

13 और 16 नवंबर: वांगला और छठ पूजा

13 नवंबर को मेघालय की राजधानी शिलांग में वांगला उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 16 नवंबर को पटना और रांची में छठ पूजा के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। छठ पूजा को सूर्य षष्ठी और डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है।

20 और 23 नवंबर: क्षेत्रीय त्योहार

20 नवंबर को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इगास-बग्वाल के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 23 नवंबर को शिलांग में सेंग कुट स्नेम उत्सव के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

24 नवंबर: गुरु नानक जयंती

24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के अवसर पर कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें नई दिल्ली, रायपुर, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, हैदराबाद, रांची, देहरादून, जम्मू और श्रीनगर समेत कई शहर शामिल हैं।

27 नवंबर: कनकदास जयंती

27 नवंबर को कर्नाटक में मनाए जाने वाले कनकदास जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर में शनिवार और रविवार की छुट्टियां

त्योहारों के अलावा नवंबर में सभी रविवार यानी 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दूसरे शनिवार, 14 नवंबर और चौथे शनिवार, 28 नवंबर को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे ये काम

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, चेक से जुड़े कुछ काम, नकद जमा या निकासी और अन्य शाखा-आधारित सेवाओं के लिए छुट्टियों का ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम समय रहते निपटा लेना बेहतर रहेगा।

अगला लेख

End of additional stories