return to news
  1. Gold-Silver Price: सालभर में 90% महंगी हो चुकी है चांदी, 10 ग्राम सोने का आज क्या है भाव? जानें अपने शहर का रेट

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: सालभर में 90% महंगी हो चुकी है चांदी, 10 ग्राम सोने का आज क्या है भाव? जानें अपने शहर का रेट

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 08, 2026, 08:37 IST

सारांश

पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में 0.74 फीसदी की हल्की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पिछले एक साल में इसका भाव 40.76 फीसदी उछल चुका है। आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमत ₹1,40,516 प्रति 10 ग्राम देखी गई।

Gold Silver

पिछले एक हफ्ते में 999 फाइन सिल्वर की कीमत में लगभग 1.67% की बढ़ोतरी हुई।

Gold-Silver Price: सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। Bullion.co.in के अनुसार आज 8 सितंबर 2026 को सुबह 24 कैरेट वाले सोने की कीमत ₹1,53,290 प्रति 10 ग्राम थी। दूसरी तरफ चांदी की कीमत ₹2,38,680 प्रति किलोग्राम के स्तर पर थी। बता दें कि 11 सितंबर को अमेरिका के अगस्त महीने के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े जारी होंगे। इन आंकड़ों से यह संकेत मिलेगा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला ले सकता है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

1 साल में 40% बढ़ा सोने का भाव

पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में 0.74 फीसदी की हल्की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पिछले एक साल में इसका भाव 40.76 फीसदी उछल चुका है। आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमत ₹1,40,516 प्रति 10 ग्राम देखी गई। इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो आज सोने की कीमत में 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट है और यह 4,423.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी का भाव भी 90% बढ़ा

आज 999 फाइन चांदी की कीमत ₹2,38,680 प्रति किलोग्राम थी, जबकि 925 स्टर्लिंग चांदी की कीमत ₹2,20,779 प्रति किलोग्राम थी। पिछले एक हफ्ते में 999 फाइन सिल्वर की कीमत में लगभग 1.67% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, पिछले एक साल में इसका भाव 90% से ज्यादा बढ़ चुका है। दूसरी तरफ चांदी में 0.67 फीसदी की तेजी नजर आई और यह 66.59 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड करता दिखा।

आपके शहर में आज क्या है सोने का भाव

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • मुंबई: ₹1,53,010 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹1,52,740 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,53,450 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹1,52,810 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹1,53,130 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹1,53,250 प्रति 10 ग्राम

शहर के हिसाब से सिल्वर के दाम

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • मुंबई: ₹2,38,250 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹2,37,840 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹2,38,940 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹2,37,930 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹2,38,440 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹2,38,630 प्रति किलोग्राम

सोने और चांदी के लिए ये फैक्टर्स होंगे अहम

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहने की उम्मीद है। US के महंगाई के आंकड़ों, कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और ईरान के साथ चल रहे तनाव का असर सोने-चांदी के भाव पर दिख सकता है। ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव का असर सोने पर पड़ रहा है।

11 सितंबर को अमेरिका के अगस्त महीने के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े जारी होंगे। इन आंकड़ों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है, क्योंकि निवेशक यह समझने की कोशिश करेंगे कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला ले सकता है। सोने पर हाल में दबाव इसलिए भी आया क्योंकि अमेरिका के रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे। इससे बाजार में यह अनुमान बढ़ा कि फेडरल रिजर्व इस महीने के अंत में ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर विचार कर सकता है। आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ने पर सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश पर दबाव आता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख