return to news
  1. मई के बाद तीसरी बार मारुति सुजुकी ने बढ़ाई गाड़ियों की कीमत, शेयरों में दिखी हलचल, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

मई के बाद तीसरी बार मारुति सुजुकी ने बढ़ाई गाड़ियों की कीमत, शेयरों में दिखी हलचल, हर डीटेल यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड September 07, 2026, 13:17 IST

सारांश

कार मार्केट की टॉप कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की सोमवार को ऐलान किया। हालांकि अभी यह नहीं क्लियर है कि किन-किन कारों में यह बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

शेयर सूची

MARUTI
--
मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी के शेयरों में क्यों आज दिखी तेजी? (Photo: Shutterstock)

मारुति सुजुकी के शेयर आज दोपहर में करीब 1% यानी कि 100 रुपये प्रति शेयर से ज्यादा तक उछल गए थे। दोपहर करीब 1 बजे मारुति सुजुकी के शेयर .76% यानी कि 95 रुपये प्रति शेयर चढ़कर 13,795 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड हो रहे थे। मारुति सुजुकी ने आज एक्सचेंज फाइलिंग में एक जानकारी शेयर की, जिसके बाद शेयरों में यह हलचल देखने को मिली। कार मार्केट की टॉप कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की सोमवार को ऐलान किया। हालांकि अभी यह नहीं क्लियर है कि किन-किन कारों में यह बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी। यह मई के बाद कंपनी की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने इसके लिए बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को जिम्मेदार बताया है। इससे पहले कंपनी ने कीमतों में जो दो बढ़ोतरी की थीं, वे उसके सभी मॉडल पर लागू हुई थीं। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘कच्चे माल की लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।’

कंपनी ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से लागत घटाने के उपायों के जरिए बढ़ी हुई लागत के असर को यथासंभव कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा, ‘हालांकि, महंगाई का दबाव ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और लागत का प्रतिकूल माहौल भी कायम है। ऐसे में कंपनी बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर है। हालांकि साथ ही, यह सुनिश्चित करने की कोशिश जारी है कि ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रहे।’

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख