return to news
  1. क्या इस FY में अटल पेंशन योजना के अंशधारकों की संख्या 10 करोड़ के पार होगी, कहां तक पहुंचा आंकड़ा?

पर्सनल फाइनेंस

क्या इस FY में अटल पेंशन योजना के अंशधारकों की संख्या 10 करोड़ के पार होगी, कहां तक पहुंचा आंकड़ा?

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 21, 2026, 14:26 IST

सारांश

18-25 साल के आयु वर्ग में एनरोलमेंट में काफी बढ़ोतरी हुई है, जो युवाओं में लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने देशभर में पेंशन जागरूकता और ग्राहकों की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

पेंशन

अटल पेंशन योजना के अंशधारकों की संख्या मौजूदा FY में 10 करोड़ को पार करेगी

सरकार की प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना 'अटल पेंशन योजना' (एपीवाई) के अंशधारकों की संख्या मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में 10 करोड़ के पार पहुंचने की उम्मीद है। पेंशन कोष नियामक Pension Fund Regulatory and Development Authority (PFRDA) के चेयरमैन एस रमन ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना में सालाना 18% की वृद्धि दर को देखते हुए 2026-27 में ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो सकती है। एपीवाई के अंशधारकों की संख्या फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के अंत तक बढ़कर 8.96 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले 7.61 करोड़ थी। इस दौरान इस पेंशन योजना से रिकॉर्ड 1.35 करोड़ नए ग्राहक जुड़े।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

उन्होंने कहा कि 18% की वार्षिक वृद्धि दर को देखते हुए फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के अंत तक इसके ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार कर जाने की संभावना है। यह संख्या 30 अप्रैल, 2026 तक बढ़कर 9.04 करोड़ से अधिक हो चुकी है। रमन ने कहा कि 18-25 साल के आयु वर्ग में एनरोलमेंट में काफी बढ़ोतरी हुई है, जो युवाओं में लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल सिक्योरिटी के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। उन्होंने देशभर में पेंशन जागरूकता और ग्राहकों की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

अटल पेंशन योजना का संचालन पीएफआरडीए द्वारा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (National Pension System, NPS) के समग्र प्रशासनिक ढांचे के तहत किया जाता है। एपीवाई की शुरुआत 2015 में असंगठित क्षेत्र के कामगारों सहित सभी नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बैंक अकाउंटहोल्डर्स, जो आयकर दाता नहीं हैं, शामिल हो सकते हैं।

इस योजना के तहत ग्राहकों के अंशदान के आधार पर 60 साल की आयु के बाद 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की न्यूनतम मासिक पेंशन की गारंटी दी जाती है। पीएफआरडीए के अनुसार, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंशधारकों की संख्या 2026-27 में 22% से अधिक दर से बढ़ने का अनुमान है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के अंत तक एनपीएस के कुल ग्राहक 2.17 करोड़ थे और उनकी कुल परिसंपत्ति 15.95 लाख करोड़ रुपये रही।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख