return to news
  1. आ रहे हैं म्यूचुअल फंड मार्केट में 3 नए फंड्स, इस बार लिस्ट में डिफेंस फंड का भी होगा नाम, नोट कर लें डीटेल

पर्सनल फाइनेंस

आ रहे हैं म्यूचुअल फंड मार्केट में 3 नए फंड्स, इस बार लिस्ट में डिफेंस फंड का भी होगा नाम, नोट कर लें डीटेल

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड September 09, 2026, 14:41 IST

सारांश

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए तीन नए इंडेक्स फंड्स की खबर आई है। यूटीआई म्यूचुअल फंड और क्वांट मनी म्यूचुअल फंड ने अपने नए इंडेक्स फंड्स के लिए सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट जमा कराए हैं। वहीं मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने नया आईटी इंडेक्स फंड लॉन्च कर दिया है।

uti-quant-mirae-asset-

यूटीआई, क्वांट और मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने बाजार में नए इंडेक्स फंड्स पेश किए हैं। | Image: Shutterstock.

म्यूचुअल फंड में निवेश करने की योजना बना रहे निवेशकों के लिए मार्केट में नए विकल्प सामने आए हैं। देश के तीन प्रमुख फंड हाउसेज यूटीआई म्यूचुअल फंड, क्वांट मनी म्यूचुअल फंड और मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने अपने नए इंडेक्स फंड्स की जानकारी शेयर की है। इनमें से UTI म्यूचुअल फंड और क्वांट मनी म्यूचुअल फंड ने अपने नए NFO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट्स दाखिल किए हैं, जबकि मिराए एसेट का नया इंडेक्स फंड निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन हेतु खुल चुका है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

UTI का नया डिफेंस इंडेक्स फंड

यूटीआई म्यूचुअल फंड ने सेबी के पास 'यूटीआई BSE इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड' नाम से एक ओपन-एंडेड स्कीम लॉन्च करने के लिए ऑफर डॉक्यूमेंट दाखिल किया है। इस NFO अवधि के दौरान प्रति यूनिट प्राइस 10 रुपये तय किया गया है। इस स्कीम में निवेशकों के लिए कोई भी एंट्री लोड और एग्जिट लोड नहीं लगाया जाएगा। यूटीआई की यह स्कीम केवल ग्रोथ ऑप्शन की पेशकश करती है और इसके जरिए कम से कम 5 करोड़ रुपये का मिनिमम टारगेट अमाउंट जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस फंड का परफॉरमेंस 'BSE इंडिया डिफेंस TRI' के आधार पर मापा जाएगा। इस स्कीम में निवेशक न्यूनतम 1,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम का मुख्य निवेश उद्देश्य खर्चे से पहले ऐसा रिटर्न देना है जो इसके अंडरलाइन इंडेक्स के टोटल रिटर्न से मेल खाता हो।

Quant का निफ्टी 100 इंडेक्स फंड

Quant मनी म्यूचुअल फंड ने भी सेबी के पास 'क्वांट निफ्टी 100 इंडेक्स फंड' नाम से एक ओपन-एंडेड स्कीम लाने के लिए ऑफर डॉक्यूमेंट जमा किए हैं। NFO अवधि के दौरान इसका प्राइस अंडरलाइन इंडेक्स की वैल्यू का 10 रुपये रहेगा। इस स्कीम में भी निवेशकों से कोई एंट्री लोड या एग्जिट लोड नहीं लिया जाएगा। यह स्कीम निवेश के लिए कोई अलग प्लान या ऑप्शन पेश नहीं करती है और इसका न्यूनतम टारगेट अमाउंट 5 करोड़ रुपये रखा गया है। इस स्कीम का परफॉरमेंस 'Nifty 100 TRI' के बेंचमार्क पर परखा जाएगा। इसमें न्यूनतम एप्लिकेशन अमाउंट 5,000 रुपये तय किया गया है और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। इसका उद्देश्य एक्सपेंस से पहले निफ्टी 100 इंडेक्स के टोटल रिटर्न के समान रिटर्न प्रदान करना है।

मिराए एसेट का BSE आईटी इंडेक्स फंड

मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने 'मिराए एसेट बीएसई इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडेक्स फंड' को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है जो BSE इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक और रेप्लिकेट करेगी। इस NFO में सब्सक्रिप्शन 8 सितंबर 2026 को खुल गया है और यह 22 सितंबर 2026 को बंद होने वाला है। इसमें कोई एंट्री लोड लागू नहीं है और एग्जिट लोड भी शून्य रखा गया है। इसमें न्यूनतम सब्सक्रिप्शन अमाउंट 5,000 रुपये प्रति एप्लिकेशन है और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में पैसा लगाया जा सकता है। इस स्कीम का परफॉरमेंस BSE इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टोटल रिटर्न इंडेक्स के बेंचमार्क पर तय होगा और इसके फंड मैनेजर रितेश पटेल और अक्षय उदेशी हैं। इसका उद्देश्य ट्रैकिंग एरर के अधीन रहते हुए इंडेक्स के परफॉरमेंस के अनुरूप रिटर्न जनरेट करना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख