return to news
  1. UIDAI ने mAadhaar की जगह लॉन्च किया नया Aadhaar ऐप, क्या है इसमें खास और यह कैसे करता है काम?

पर्सनल फाइनेंस

UIDAI ने mAadhaar की जगह लॉन्च किया नया Aadhaar ऐप, क्या है इसमें खास और यह कैसे करता है काम?

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 01, 2026, 16:38 IST

सारांश

UIDAI के मुताबिक, नया Aadhaar ऐप पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और आसान है। इसमें Face Authentication के जरिए पहचान सत्यापित की जा सकती है। साथ ही, QR Code की मदद से आधार की जानकारी सुरक्षित तरीके से शेयर की जा सकती है।

Aadhaar app

1 जुलाई से यूजर्स ऐप के जरिए अपना ईमेल आईडी मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने mAadhaar ऐप को बंद कर दिया है। अब इसकी जगह एक नया और बेहतर Aadhaar मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। पहले mAadhaar ऐप के जरिए लोग अपने मोबाइल पर आधार की जानकारी देख सकते थे, e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते थे और डिजिटल तरीके से आधार की जानकारी साझा कर सकते थे। UIDAI के मुताबिक, नया Aadhaar ऐप पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और आसान है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नया Aadhaar ऐप क्यों है खास?

नए ऐप में Face Authentication के जरिए पहचान सत्यापित की जा सकती है। साथ ही, QR Code की मदद से आधार की जानकारी सुरक्षित तरीके से शेयर की जा सकती है। यूजर्स यह भी तय कर सकते हैं कि उन्हें आधार की कौन-सी जानकारी साझा करनी है और कौन-सी नहीं।

1 जुलाई से मिले नए फीचर्स

1 जुलाई से यूजर्स ऐप के जरिए अपना ईमेल आईडी मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। यह सुविधा साल के अंत तक बिना किसी शुल्क के उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, ऐप में Aadhaar Update History का फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स अपने आधार में किए गए सभी पुराने बदलावों का रिकॉर्ड देख सकते हैं। साथ ही, Security सेक्शन में Virtual ID और Aadhaar Lock/Unlock का विकल्प भी दिया गया है, जिससे आधार की सुरक्षा और मजबूत हो जाती है।

ऐप में मिलेंगे ये खास फीचर्स

नए Aadhaar ऐप में Face Authentication, QR Code के जरिए आधार शेयर करना, Biometric Lock/Unlock, Selective Aadhaar Sharing और Digital Credentials Management जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, एक ही मोबाइल में कई आधार प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा भी दी गई है। यह ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

नया Aadhaar ऐप कैसे डाउनलोड करें और इस्तेमाल करें?

सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें। फिर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें और ऐप के लिए 4 अंकों का PIN सेट करें। इसके बाद आप ऐप के जरिए आधार से जुड़ी सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख