return to news
  1. Sukanya Samriddhi Yojana: जुलाई-सितंबर तिमाही में भी मिलेगा 8.2% ब्याज, समझिए क्या है इस स्कीम में खास

पर्सनल फाइनेंस

Sukanya Samriddhi Yojana: जुलाई-सितंबर तिमाही में भी मिलेगा 8.2% ब्याज, समझिए क्या है इस स्कीम में खास

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 17:52 IST

सारांश

SSY के अलावा आज अन्य स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए भी नई ब्याज दरें घोषित होंगी। इनमें Public Provident Fund (PPF), Senior Citizens Savings Scheme (SCSS), National Savings Certificate (NSC) और Kisan Vikas Patra (KVP) जैसी लोकप्रिय योजनाएं शामिल हैं।

SSY

Sukanya Samriddhi Yojana: इसमें आम तौर पर प्रति परिवार दो बेटियों के लिए अकाउंट खोला जा सकता है।

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए इस योजना की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को इस योजना पर 8.2 फीसदी का ब्याज आगे भी मिलता रहेगा। आज के समय में सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) उन निवेशकों के लिए पसंदीदा विकल्पों में से एक है, जो अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन योजनाओं पर भी टिकी नजर

SSY के अलावा आज अन्य स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए भी नई ब्याज दरें घोषित हो गई है। इनमें Public Provident Fund (PPF), Senior Citizens Savings Scheme (SCSS), National Savings Certificate (NSC) और Kisan Vikas Patra (KVP) जैसी लोकप्रिय योजनाएं शामिल हैं। इन सभी योजनाओं की ब्याज दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

SSY के लिए क्या है एलिजिबिलिटी

यह अकाउंट 10 साल से कम उम्र की लड़की के लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है। इसमें आम तौर पर प्रति परिवार दो बेटियों के लिए अकाउंट खोला जा सकता है। तीसरा अकाउंट केवल तभी खोलने की अनुमति है जब दूसरी बार में तीन बच्चे या जुड़वां बच्चे पैदा हों।

इसमें सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इसके तहत आपका पैसा खाता खोलने की तारीख से 21 साल बाद या लड़की के 18 साल की होने पर उसकी शादी के लिए मैच्योर होता है। निवेशकों को खाता खोलने की तारीख से 15 साल तक पैसे जमा करने होंगे। लड़की के 18 साल की होने या 10वीं क्लास पूरी करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए बैलेंस का 50% तक निकाला जा सकता है।

21 साल बाद बनेगा बड़ा फंड

सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। मान लीजिए आप इसमें 15 साल तक हर साल 1.50 लाख रुपये का निवेश करते हैं। ऐसे में 21 साल बाद मैच्योरिटी पर आपकी बेटी के लिए 7182119 रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें आपका निवेश होगा 2250000 रुपये और टोटल इंटरेस्ट मिलेगा 4932119 रुपये। यह कैलकुलेशन मौजूदा ब्याज दर 8.2 फीसदी पर आधारित है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख