return to news
  1. 1 अप्रैल से ट्रेन टिकट कैंसिल करना पड़ेगा महंगा! 8 घंटे के अंदर किया कैंसिल तो नहीं मिलेगा रिफंड

पर्सनल फाइनेंस

1 अप्रैल से ट्रेन टिकट कैंसिल करना पड़ेगा महंगा! 8 घंटे के अंदर किया कैंसिल तो नहीं मिलेगा रिफंड

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 31, 2026, 13:06 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Indian Railway: इन नए नियमों का असर कुछ लोगों पर ज्यादा पड़ेगा। जैसे बिजनेस ट्रैवलर्स, जिनकी प्लानिंग अक्सर आखिरी समय में बदलती है, या वे परिवार जो पहले से टिकट बुक कर लेते हैं लेकिन बाद में प्लान बदल जाता है। इसके अलावा Tatkal Ticket लेने वाले यात्रियों को भी ज्यादा नुकसान हो सकता है।

Train Ticket Booking

Train Ticket Booking: जैसे-जैसे ट्रेन के चलने का समय नजदीक आएगा, कैंसिलेशन पर नुकसान बढ़ता जाएगा।

Indian Railway: 1 अप्रैल 2026 से ट्रेन टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त हो गए हैं। अब अगर आप आखिरी समय में टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपको ज्यादा पैसा कटेगा या पूरा पैसा भी डूब सकता है। यानी जैसे-जैसे ट्रेन के चलने का समय नजदीक आएगा, कैंसिलेशन पर नुकसान बढ़ता जाएगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है नया नियम

नए नियमों के अनुसार अगर आप कन्फर्म टिकट को यात्रा से 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल करते हैं, तो किराए का 25% तक कट जाएगा। अगर आप 8 से 24 घंटे पहले कैंसिल करते हैं, तो 50% किराया कटेगा। इसके अलावा अगर आप ट्रेन छूटने से 8 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल करते हैं, तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा, यानी पूरा पैसा डूब जाएगा।

  • 24 घंटे पहले कैंसिल - लगभग 25% नुकसान
  • 12 घंटे पहले कैंसिल - लगभग 50% नुकसान
  • 8 घंटे के अंदर कैंसिल - 100% पैसा खत्म

आखिरी समय पर प्लानिंग करने वालों की मुश्किलें बढ़ी

इन नए नियमों का असर कुछ लोगों पर ज्यादा पड़ेगा। जैसे बिजनेस ट्रैवलर्स, जिनकी प्लानिंग अक्सर आखिरी समय में बदलती है, या वे परिवार जो पहले से टिकट बुक कर लेते हैं लेकिन बाद में प्लान बदल जाता है। इसके अलावा Tatkal Ticket लेने वाले यात्रियों को भी ज्यादा नुकसान हो सकता है, क्योंकि वे पहले से ज्यादा किराया देते हैं और अब रिफंड भी कम मिलेगा।

अगर आपका प्लान बदलता है, तो जितनी जल्दी हो सके टिकट कैंसिल कर दें, भले ही आप पूरी तरह से निश्चित न हों। एक साथ कई टिकट बुक करने से बचें, क्योंकि बाद में कैंसिल करने पर नुकसान ज्यादा होगा। टिकट बुक करने से पहले पूरा प्लान तैयार कर लें, लास्ट मिनट पर प्लान करने वालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

क्यों किया गया नियम में बदलाव?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि रिफंड के नियमों में बदलाव इसलिए किया जा रहा है ताकि एजेंटों द्वारा टिकटों की कालाबाज़ारी और आखिरी समय में टिकट बेचने की प्रथा को रोका जा सके। रिफंड का यह नया नियम इस साल जनवरी के बाद शुरू की गई वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत II ट्रेनों पर पहले से ही लागू है।

वैष्णव ने कहा कि जिन यात्रियों ने काउंटर से टिकट खरीदे हैं, उन्हें अब ट्रेन के रवाना होने से 30 मिनट पहले तक अपनी यात्रा श्रेणी (travel class) को अपग्रेड करने की अनुमति होगी। पहले, यात्री अपनी यात्रा श्रेणी को केवल ट्रेन का पहला चार्ट जारी होने से पहले ही अपग्रेड कर सकते थे।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख