पर्सनल फाइनेंस
.png)
4 min read | अपडेटेड October 04, 2026, 17:06 IST
सारांश
लार्ज एंड मिड कैप म्यूचुअल फंड्स में निवेशकों को बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में एक साथ पैसा लगाने का मौका मिलता है। 21,000 रुपये की मंथली एसआईपी से 5 साल में कुल 12.60 लाख रुपये का निवेश होता है।

इस कैटेगरी के सबसे बेहतरीन फंड ने इस निवेश को बढ़कर लगभग 21.43 लाख रुपये बना दिया है।
म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले ऐसे लोग जो मजबूत और स्थापित कंपनियों के साथ-साथ तेजी से आगे बढ़ने वाले बिजनेस में अपना पैसा लगाना चाहते हैं, उनके लिए लार्ज एंड मिड कैप फंड्स काफी लोकप्रिय विकल्प बने हुए हैं। लार्ज कैप स्टॉक्स पोर्टफोलियो को मजबूती और स्थिरता देने का काम करते हैं, जबकि मिड कैप स्टॉक्स से रिटर्न बढ़ने की संभावना रहती है। हालांकि अलग-अलग स्कीम्स का रिटर्न एक-दूसरे से काफी अलग हो सकता है।
अगर कोई निवेशक हर महीने 21,000 रुपये की एसआईपी करता है, तो 5 साल में उसका कुल निवेश 12.60 लाख रुपये हो जाता है। इस कैटेगरी के सबसे बेहतरीन फंड ने इस 12.60 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर लगभग 21.43 लाख रुपये बना दिया है। आइए 5 साल के परफॉर्मेंस के आधार पर टॉप 7 लार्ज एंड मिड कैप म्यूचुअल फंड्स के आंकड़ों को समझते हैं।
इस लिस्ट में पहले पायदान पर मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड मौजूद है। 20,159 करोड़ रुपये के साइज वाले इस फंड ने पिछले 5 सालों में 19.53% का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है। 25 सितंबर 2026 को इस फंड की NAV 36.78 रुपये थी। इसमें 12,60,000 रुपये के कुल एसआईपी निवेश की मैच्योरिटी वैल्यू बढ़कर 21,43,168 रुपये हो गई है।
वहीं दूसरे नंबर पर इनवेस्को इंडिया लार्ज एंड मिड कैप फंड का नाम आता है। 12,387 करोड़ रुपये के साइज वाले इस फंड ने 5 साल में 18.16% का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है। 25 सितंबर 2026 को इसकी NAV 108.14 रुपये थी। इसमें 12.60 लाख रुपये का एसआईपी निवेश बढ़कर 20,60,245 रुपये हो गया है।
तीसरे स्थान पर बंधन लार्ज एंड मिड कैप फंड शामिल है। 21,020 करोड़ रुपये के साइज वाले इस फंड ने बीते 5 सालों के दौरान 15.19% का एनुअलाइज्ड रिटर्न हासिल किया है। 25 सितंबर 2026 तक इस फंड की NAV 138.71 रुपये दर्ज की गई। इस स्कीम में 12.60 लाख रुपये के कुल एसआईपी निवेश की वैल्यू बढ़कर 18,93,418 रुपये पहुंच चुकी है।
लिस्ट में चौथे नंबर पर एचएसबीसी लार्ज एंड मिड कैप फंड है, जिसका साइज 5,931 करोड़ रुपये है। इस फंड ने पिछले 5 वर्षों में 14.93% का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है। 25 सितंबर 2026 को इसकी NAV 29.31 रुपये थी और इसमें 12.60 लाख रुपये की एसआईपी का फंड बढ़कर 18,79,610 रुपये हो गया है।
पांचवें स्थान पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप फंड का नाम आता है। 33,592 करोड़ रुपये के बड़े साइज वाले इस फंड ने 5 सालों में 13.02% का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है। 25 सितंबर 2026 को इसकी NAV 1,011.17 रुपये थी, जिसमें 12.60 लाख रुपये के एसआईपी निवेश की मैच्योरिटी वैल्यू 17,81,860 रुपये रही।
छठे नंबर पर यूटीआई लार्ज एंड मिड कैप फंड मौजूद है, जिसका मार्केट कैप 6,514 करोड़ रुपये है। इसने 5 साल में 12.91% का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है और 25 सितंबर 2026 को इसकी NAV 180.93 रुपये रही। इसमें 12.60 लाख रुपये की एसआईपी बढ़कर 17,76,422 रुपये हो गई है।
सातवें पायदान पर क्वांट लार्ज एंड मिड कैप फंड है, जिसका साइज 3,487 करोड़ रुपये है। इस फंड ने 5 सालों में 12.48% का एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है। 25 सितंबर 2026 को इसकी NAV 122.66 रुपये थी और इसमें 12.60 लाख रुपये का एसआईपी निवेश बढ़कर 17,55,361 रुपये हो गया है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख