return to news
  1. Aditya Birla Sun Life Mutual Fund लाया नया NFO, जानिए कैसे मिलेगा पूरे मार्केट में इन्वेस्ट का मौका

पर्सनल फाइनेंस

Aditya Birla Sun Life Mutual Fund लाया नया NFO, जानिए कैसे मिलेगा पूरे मार्केट में इन्वेस्ट का मौका

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड October 01, 2026, 13:53 IST

सारांश

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने दो नई स्कीम्स लॉन्च की हैं। इनमें आदित्य बिड़ला सन लाइफ बीएसई टोटल मार्केट ईटीएफ और इंडेक्स फंड शामिल हैं। दोनों एनएफओ 30 सितंबर 2026 से खुल चुके हैं और 14 अक्टूबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे। इनमें न्यूनतम 500 रुपये से निवेश किया जा सकता है।

aditya-birla-sun-life-launches-bse

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने बीएसई टोटल मार्केट ईटीएफ और इंडेक्स फंड एनएफओ लॉन्च किया।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए दो नई पैसिव स्कीम्स बाजार में उतारी हैं। म्यूचुअल फंड हाउस ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ बीएसई टोटल मार्केट ETF और आदित्य बिड़ला सन लाइफ BSE टोटल मार्केट इंडेक्स फंड नाम से दो नए फंड पेश किए हैं। ये दोनों स्कीम्स ओपन एंडेड हैं और बीएसई टोटल मार्केट टीआरआई को ट्रैक करेंगी। कंपनी का मकसद निवेशकों को एक ही फंड के जरिए भारतीय शेयर बाजार के व्यापक हिस्से में निवेश करने का मौका देना है। ये दोनों नए फंड ऑफर यानी NFO 30 सितंबर 2026 से निवेशकों के लिए खुल गए हैं और इनमें 14 अक्टूबर 2026 तक पैसा लगाया जा सकता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

मात्र 500 रुपये से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत

इन दोनों स्कीम्स में निवेश की शुरुआत करना काफी आसान और किफायती रखा गया है। निवेशक महज 500 रुपये की न्यूनतम रकम से इन दोनों एनएफओ में सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। 500 रुपये के बाद निवेशक 1 रुपये के मल्टीपल में जितनी चाहे उतनी रकम का निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा इन दोनों योजनाओं में कोई एंट्री लोड लागू नहीं होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इन स्कीम्स में एग्जिट लोड को भी पूरी तरह से शून्य यानी निल रखा गया है। इसका मतलब यह है कि अगर निवेशक तय समय से पहले भी अपना पैसा निकालते हैं, तो उन्हें किसी तरह का एग्जिट शुल्क नहीं देना होगा।

दोनों स्कीम्स का क्या है मुख्य इन्वेस्टमेंट ऑब्जेक्टिव

आदित्य बिड़ला सन लाइफ बीएसई टोटल मार्केट ETF और इंडेक्स फंड का मुख्य उद्देश्य बीएसई टोटल मार्केट इंडेक्स के प्रदर्शन को रिप्लिकेट या ट्रैक करना है। इसका लक्ष्य ट्रैकिंग एरर को ध्यान में रखते हुए खर्चों से पहले ऐसा रिटर्न प्रदान करना है, जो बीएसई टोटल मार्केट TRI के कुल रिटर्न के बराबर हो। चूंकि यह एक पैसिव फंड है, इसलिए फंड मैनेजर सीधे तौर पर स्टॉक्स का चुनाव करने के बजाय इंडेक्स के ही पैटर्न और अनुपात को फॉलो करेंगे। इससे निवेशकों को कम खर्च में पूरे बाजार की ग्रोथ में भागीदार बनने की सुविधा मिलती है।

फंड मैनेजर्स और बेंचमार्क की पूरी जानकारी

इन दोनों स्कीम्स के परफॉर्मेंस को मापने के लिए बीएसई टोटल मार्केट टीआरआई को ही बेंचमार्क बनाया गया है। आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड ने इन दोनों स्कीम्स की कमान मेहुल दामा और प्रिया श्रीधर को सौंपी है। ये दोनों फंड मैनेजर्स ईटीएफ और इंडेक्स फंड्स का प्रबंधन करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि फंड का रिटर्न अपने बेंचमार्क इंडेक्स के जितना संभव हो सके करीब रहे। इस तरह से जो निवेशक बिना किसी झंझट के पूरे बाजार की कंपनियों में एक साथ निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह नया फंड ऑफर एक अच्छा विकल्प बन सकता है। 14 अक्टूबर 2026 तक इसमें दांव लगाने का अवसर उपलब्ध रहेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख