return to news
  1. SGB 2020-21 Series VII: निवेशकों के लिए आज बंपर कमाई का मौका, प्रीमैच्योर रिडेम्पशन पर मिल रहा 192% तक रिटर्न!

पर्सनल फाइनेंस

SGB 2020-21 Series VII: निवेशकों के लिए आज बंपर कमाई का मौका, प्रीमैच्योर रिडेम्पशन पर मिल रहा 192% तक रिटर्न!

Upstox

4 min read | अपडेटेड October 19, 2026, 09:39 IST

सारांश

RBI के मुताबिक SGB 2020-21 सीरीज VII को 20 अक्टूबर 2020 को जारी किया गया था। इस बॉन्ड के निवेशकों को 19 अक्टूबर 2026 को समय से पहले पैसा निकालने का विकल्प दिया गया है। दरअसल, 20 अक्टूबर को छुट्टी होने के कारण प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की तारीख एक दिन पहले रखी गई है।

Sovereign Gold Bond

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले लोग 5 साल पूरे होने के बाद कुछ शर्तों के तहत समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं।

SGB 2020-21 Series VII: गोल्ड में निवेश करने वाले लोगों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) से जुड़ी अच्छी खबर है। SGB 2020-21 सीरीज VII के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की तारीख आज 19 अक्तूबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसके लिए समय से पहले पैसा निकालने की कीमत घोषित कर दी है। इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले लोगों को बिना ब्याज की कमाई जोड़े करीब 192% का रिटर्न मिलेगा। यानी अगर किसी निवेशक ने इस बॉन्ड में ₹1 लाख लगाए थे, तो उसके निवेश की वैल्यू बढ़कर लगभग ₹2.92 लाख हो गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

19 अक्टूबर को निकाल सकते हैं निवेश का पैसा

RBI के मुताबिक SGB 2020-21 सीरीज VII को 20 अक्टूबर 2020 को जारी किया गया था। इस बॉन्ड के निवेशकों को 19 अक्टूबर 2026 को समय से पहले पैसा निकालने का विकल्प दिया गया है। दरअसल, 20 अक्टूबर को छुट्टी होने के कारण प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की तारीख एक दिन पहले रखी गई है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले लोग 5 साल पूरे होने के बाद कुछ शर्तों के तहत समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए रिडेम्पशन की सुविधा ब्याज भुगतान की तारीख पर उपलब्ध होती है। इसका मतलब है कि निवेशकों को बॉन्ड की मैच्योरिटी तक इंतजार करना जरूरी नहीं है, बशर्ते वे RBI की तय शर्तों को पूरा करते हों।

कितना तय हुआ गोल्ड बॉन्ड का रिडेम्पशन प्राइस?

RBI ने SGB 2020-21 सीरीज VII के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस ₹14614 प्रति यूनिट तय किया है। यहां एक यूनिट का मतलब एक ग्राम सोने से है। इस सीरीज को ऑनलाइन खरीदने वाले निवेशकों के लिए इश्यू प्राइस ₹5001 प्रति ग्राम था।

इस हिसाब से हर यूनिट पर निवेशकों को ₹9613 का मुनाफा होगा। रिटर्न की गणना करने पर यह करीब 192.21% बैठता है। यानी इस बॉन्ड में ₹1 लाख लगाने वाले निवेशक के निवेश की वैल्यू बढ़कर लगभग ₹2.92 लाख हो गई है। इसमें बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज शामिल नहीं है। ब्याज को जोड़ने पर निवेशक की कुल कमाई इससे अधिक हो सकती है।

कैसे तय होती है गोल्ड बॉन्ड की कीमत?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की रिडेम्पशन कीमत बाजार में सोने के भाव के आधार पर तय की जाती है। RBI के मुताबिक, इसके लिए इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन कारोबारी दिनों के क्लोजिंग प्राइस का साधारण औसत लिया जाता है।

इस सीरीज के मामले में 14, 15 और 16 अक्टूबर 2026 के सोने के क्लोजिंग प्राइस के औसत के आधार पर ₹14,614 प्रति यूनिट का रिडेम्पशन प्राइस तय किया गया है। इस तरह सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का फायदा गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों को मिलता है।

अक्टूबर में इन गोल्ड बॉन्ड को भी मिलेगा मौका

अक्टूबर 2026 में दो अन्य गोल्ड बॉन्ड सीरीज के लिए भी प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की तारीख तय है। एसजीबी 2019-20 सीरीज VI के निवेशक 30 अक्टूबर 2026 को पैसा निकाल सकेंगे। वहीं, 28 अप्रैल 2020 को जारी एसजीबी 2020-21 सीरीज I के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की तारीख 28 अक्टूबर 2026 है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड क्या है और कितना मिलता है ब्याज?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकार की ओर से जारी की जाने वाली सिक्योरिटी है, जिसकी वैल्यू सोने के ग्राम में तय होती है। इसे RBI केंद्र सरकार की ओर से जारी करता है। इसका उद्देश्य निवेशकों को फिजिकल गोल्ड यानी सोना खरीदकर रखने के विकल्प के रूप में निवेश का एक तरीका उपलब्ध कराना है। SGB में निवेश करने वाले लोगों को सोने की कीमत में होने वाले बदलाव का फायदा मिलने के साथ ब्याज भी मिलता है। RBI के अनुसार आम तौर पर इन बॉन्ड पर शुरुआती निवेश की रकम के आधार पर सालाना 2.50% की निश्चित ब्याज दर मिलती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख