return to news
  1. Gold-Silver Price: दशहरे से पहले सोने-चांदी में उछाल, पिछले हफ्ते आई थी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: दशहरे से पहले सोने-चांदी में उछाल, पिछले हफ्ते आई थी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 19, 2026, 08:07 IST

सारांश

दुनिया में बढ़ते तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास तनाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों के बढ़ते खर्च और टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट ने बाजार की चिंता बढ़ाई है। ऐसे माहौल में निवेशक अपना पैसा सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों में लगाना पसंद करते हैं।

Gold-Silver

Gold-Silver: अमेरिका के ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से भी सोने को फायदा मिल रहा है।

Gold-Silver Price: अगर आप त्योहारी सीजन या दशहरे से पहले सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज 19 अक्तूबर को दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी नजर आ रही है। bullion.co.in के अनुसार सुबह करीब 08 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1,48,290 रुपये के भाव पर पहुंच गई। दूसरी तरफ चांदी भी 2,11,840 रुपये प्रति किलो के स्तर पर दिखी। दरअसल, निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई है। इन वजहों से सोने पर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज COMEX बाजार में सोने की कीमत 0.29 फीसदी बढ़कर 4,193.40 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, चांदी की कीमत 0.42 फीसदी बढ़कर 57.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। हालांकि पिछले हफ्ते सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान सोना करीब 1 फीसदी तक लुढ़क गया, जबकि चांदी में 5 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹147,770 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹148,450 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹147,830 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹148,460 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹148,140 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹148,260 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹211,090 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹211,450 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹211,170 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹212070 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹211,620 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹211,790 प्रति किलोग्राम

सोने और चांदी की कीमतों में आज क्यों आई तेजी?

दुनिया में बढ़ते तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास तनाव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों के बढ़ते खर्च और टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट ने बाजार की चिंता बढ़ाई है। ऐसे माहौल में निवेशक अपना पैसा सोने जैसी सुरक्षित संपत्तियों में लगाना पसंद करते हैं।

अमेरिका के ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से भी सोने को फायदा मिल रहा है। सोने पर ब्याज नहीं मिलता, जबकि सरकारी बॉन्ड में निवेश करने पर ब्याज मिल सकता है। जब बॉन्ड से मिलने वाला ब्याज कम होता है, तो सोना रखने का नुकसान कम महसूस होता है और उसकी मांग बढ़ सकती है।

हालांकि, महंगाई अभी भी एक बड़ी चिंता है। अमेरिका में उत्पादक कीमतों में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इससे आशंका बनी हुई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को ऊंचा रख सकता है या उन्हें और बढ़ा सकता है। ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक ऐसे विकल्पों को ज्यादा पसंद कर सकते हैं जिनसे ब्याज मिलता है। इससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।

इस सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

इस सप्ताह निवेशकों की नजर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास की घटनाओं, कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी डॉलर, ट्रेजरी यील्ड और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े फैसलों की संभावनाओं पर रहेगी। अगर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो महंगाई बढ़ने की आशंका भी बढ़ सकती है। इससे ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बढ़ेगी। वहीं, दुनिया में तनाव बढ़ने पर सोने की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग बढ़ सकती है।

इसके अलावा, चीन के आर्थिक आंकड़े चांदी की औद्योगिक मांग का संकेत देंगे। अमेरिका में घरों की बिक्री, उपभोक्ताओं के भरोसे, महंगाई की उम्मीदों और कारोबार से जुड़े आंकड़ों पर भी बाजार की नजर रहेगी। ये आंकड़े यह समझने में मदद करेंगे कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था कैसी चल रही है और आगे ब्याज दरों को लेकर क्या रुख हो सकता है। बता दें कि दशहरे के कारण मंगलवार, 20 अक्टूबर को सुबह के सत्र में कमोडिटी बाजार बंद रहेगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख