return to news
  1. आज कहां-कहां है बैंकों में छुट्टी? शेयर मार्केट कब रहेगा बंद, पूरे सप्ताह की Holiday लिस्ट देखें यहां

ट्रेंडिंग न्यूज़

आज कहां-कहां है बैंकों में छुट्टी? शेयर मार्केट कब रहेगा बंद, पूरे सप्ताह की Holiday लिस्ट देखें यहां

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड October 19, 2026, 09:08 IST

सारांश

आज देश के कई हिस्सों में बैंकों में छुट्टी रहेगी, इसके अलावा 20 अक्टूबर यानी कि कल भी देश के कई हिस्सों में दशहरा के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं शेयर मार्केट भी 20 अक्टूबर को दशहरा के चलते बंद रहेगा। इस पूरे सप्ताह छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें।

बैंक हॉलीडे

इस सप्ताह किस-किस दिन कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? (Photo: Shutterstock)

20 अक्टूबर को देश में दशहरा मनाया जाएगा और इस मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की छुट्टी रहेगी, इसके अलावा देश के तमाम रीजन के बैंकों में भी छुट्टी रहेगी। दरअसल इस सप्ताह अलग-अलग कारणों से देश के अलग-अलग हिस्सों के बैंकों में छुट्टी रहने वाली है, जिसके चलते बैंक जाकर करने वाले काम आम लोगों के अटक सकते हैं। इस सप्ताह कब-कब और कहां-कहां बैंकों में छुट्टी रहने वाली है, इस पर एक नजर डालते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज कहां-कहां है बैंकों में छुट्टी?

आज यानी कि 19 अक्टूबर को दशहरा (महा अष्टमी)/महा नवमी/अयूथा पूजा/दुर्गा पूजा/विजया दशमी/दुर्गा अष्टमी के चलते कुल 15 रीजन के बैंकों में छुट्टी है। आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक आज अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची और तिरुवनंतपुरम रीजन के बैंकों में छुट्टी है।

20 अक्टूबर को कब-कब है बैंकों में छुट्टी?

20 अक्टूबर को दशहरा/दशहरा (विजयादशमी) (आसो सूद-10)/महा नवमी, आयुधपूजा/दुर्गा पूजा के चलते देश के ज्यादातर रीजन के बैंकों में छुट्टी ही रहेगी। गंगटोक और इंफाल रीजन छोड़कर बाकी सभी रीजन (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, कोहिमा, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा ) के बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर को शेयर मार्केट भी छुट्टी

20 अक्टूबर, मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। NSE और BSE में दशहरा के मौके पर नियमित ट्रेडिंग नहीं होगी। अगले कारोबारी दिन, 21 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को बाजार सामान्य रूप से खुलेगा। सामान्य इक्विटी ट्रेडिंग का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक है।

पूरे सप्ताह कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

19 और 20 अक्टूबर में छुट्टी का ब्योरा ऊपर दिया जा चुका है, इसके बाद 21 अक्टूबर को विजयादशमी/ दुर्गा पूजा(दशैं) के चलते त्रिपुरा, कर्नाटक, सिक्किम, असम, केरल और पश्चिम बंगाल रीजन के बैंकों में छुट्टी रहेगी, 22 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (दशैं) के चलते गंगटोक और सिक्किम रीजन के बैंक बंद रहेंगे वहीं 23 अक्टूबर को दुर्गा पूजा (दशैं) के चलते गंगटोक और सिक्किम रीजन के बैंक बंद रहेंगे।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख