return to news
  1. Q2 Results: Infosys, Eternal से Tata Motors तक, इस हफ्ते ये कंपनियां जारी करेंगी रिपोर्ट कार्ड

मार्केट न्यूज़

Q2 Results: Infosys, Eternal से Tata Motors तक, इस हफ्ते ये कंपनियां जारी करेंगी रिपोर्ट कार्ड

Upstox

4 min read | अपडेटेड October 19, 2026, 08:42 IST

सारांश

आज सोमवार, 19 अक्टूबर को Bajaj Finance, UltraTech Cement, Hindustan Zinc, Union Bank of India और Piramal Finance समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इसके अलावा LT Technology Services, HFCL, Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) के भी नतीजे आने वाले हैं।

Q2 Results

20 अक्टूबर को Shardul Securities, Essen Speciality Films और Shree Ram Twistex के तिमाही नतीजे घोषित होने वाले हैं।

Q2 Results: शेयर बाजार में इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें आईटी, बैंकिंग, फाइनेंस, सीमेंट, ऑटोमोबाइल, फार्मा और एनर्जी सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। Bajaj Finance, Infosys, Eternal, Kotak Mahindra Bank, Tata Motors, Adani Energy Solutions और Dr Reddy's Laboratories जैसी कंपनियों के नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी। कंपनियों के नतीजों से उनके कारोबार की स्थिति और आगे की ग्रोथ को लेकर संकेत मिल सकते हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

19 अक्टूबर को इन कंपनियों के नतीजे

सोमवार, 19 अक्टूबर को Bajaj Finance, UltraTech Cement, Hindustan Zinc, Union Bank of India और Piramal Finance समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इसके अलावा LT Technology Services, HFCL, Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA), Gallantt Ispat, Sobha, Jaiprakash Power Ventures, SML Mahindra, Waaree Renewable Technologies और Just Dial के नतीजे भी आने वाले हैं।

Tatva Chintan Pharma Chem, Bhansali Engineering Polymers, Delta Corp, NELCO, GOCL Corporation, AksharChem (India), Quint Digital और Modern Dairies समेत कई अन्य कंपनियां भी अपने वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी देंगी।

20 और 21 अक्टूबर को किन कंपनियों के नतीजे?

मंगलवार, 20 अक्टूबर को Shardul Securities, Essen Speciality Films और Shree Ram Twistex के तिमाही नतीजे घोषित होने वाले हैं। बुधवार, 21 अक्टूबर को Eternal, Adani Green Energy, Indian Hotels Company, SRF और Vishal Mega Mart के नतीजे आएंगे। Eternal, ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato की पेरेंट कंपनी है। इसके अलावा Mahindra and Mahindra Financial Services, KEI Industries, LMW, PC Jeweller, International Gemological Institute, Mahindra Holidays and Resorts India और Aye Finance भी अपने नतीजे जारी करेंगी।

इस दिन Welspun Specialty Solutions, Ador Welding, Marathon Nextgen Realty, Rajratan Global Wire, Wendt (India), Automobile Corporation of Goa और Oriental Rail Infrastructure समेत कई कंपनियों पर नजर रहेगी।

22 अक्टूबर को Adani Energy और Swiggy के नतीजे

गुरुवार, 22 अक्टूबर को Adani Energy Solutions, Hindustan Petroleum Corporation (HPCL), Havells India, Nippon Life India Asset Management और Swiggy के तिमाही नतीजे घोषित होंगे। Adani Total Gas, Jindal Stainless, Colgate-Palmolive (India), Hatsun Agro Products, Chennai Petroleum Corporation और Jammu and Kashmir Bank भी नतीजे जारी करेंगी।

इसके अलावा CreditAccess Grameen, Cyient, Nuvoco Vistas Corporation, Bluestone Jewellery and Lifestyle, Mahindra Lifespace Developers, Rallis India और Orient Cement के प्रदर्शन पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।

23 अक्टूबर को Infosys, Tata Motors और Dr Reddy's

शुक्रवार, 23 अक्टूबर को नतीजों के लिहाज से अहम दिन रहेगा। इस दिन Infosys, Adani Power, JSW Steel, Torrent Pharmaceuticals, Tata Motors, CG Power and Industrial Solutions, Bharat Petroleum Corporation और Jindal Steel के नतीजे आएंगे।

इसके अलावा Dr Reddy's Laboratories, Oracle Financial Services Software, Coforge, Shree Cements, IndusInd Bank, Godrej Properties, CRISIL, UTI Asset Management Company और Newgen Software Technologies भी अपने नतीजे घोषित करेंगी। Mahindra Logistics, Westlife Foodworld, Jupiter Life Line Hospitals और Mastek के नतीजों पर भी नजर रहेगी।

24 अक्टूबर को Kotak Mahindra Bank और IDFC First Bank

शनिवार, 24 अक्टूबर को Kotak Mahindra Bank, AU Small Finance Bank और IDFC First Bank के तिमाही नतीजे जारी होंगे। इनके अलावा J.K. Cement, Castrol India, Apollo Micro Systems, Lumax Auto Technologies और SBFC Finance भी अपने वित्तीय प्रदर्शन की जानकारी देंगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख