return to news
  1. PM Kisan की 23वीं किस्त का इंतजार, लेकिन अगली किस्त से पहले e-KYC कराना जरूरी

पर्सनल फाइनेंस

PM Kisan की 23वीं किस्त का इंतजार, लेकिन अगली किस्त से पहले e-KYC कराना जरूरी

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 13, 2026, 13:09 IST

सारांश

PM-Kisan योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी। सरकार ने अभी 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन योजना के तय अंतराल को देखते हुए अगली किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच किसानों के खातों में आ सकती है।

PM Kisan

PM Kisan: केंद्र सरकार हर साल किसानों को कुल 6,000 रुपये की सहायता देती है।

PM Kisan: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में सीधे 2,000 रुपये भेजे जाते हैं। केंद्र सरकार हर साल किसानों को कुल 6,000 रुपये की सहायता देती है, जो 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब आ सकती है 23वीं किस्त?

PM-Kisan योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी। सरकार ने अभी 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन योजना के तय अंतराल को देखते हुए अगली किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच किसानों के खातों में आ सकती है।

किन किसानों को मिलेगा पैसा?

23वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपना e-KYC पूरा कर लिया है और जिनके भूमि रिकॉर्ड सत्यापित हैं। अगर इनमें से कोई प्रक्रिया अधूरी है, तो किस्त का पैसा अटक सकता है।

PM-Kisan e-KYC के तीन तरीके

किसान OTP आधारित e-KYC, बायोमेट्रिक e-KYC और फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC के जरिए अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं।

OTP आधारित e-KYC के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी होता है। वहीं, जिन किसानों का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, वे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर फिंगरप्रिंट के जरिए बायोमेट्रिक e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा PM-Kisan मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।

ऐसे चेक करें e-KYC और बेनिफिशियरी स्टेटस

किसान PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति आसानी से जांच सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर 'Farmers Corner' में जाकर 'Know Your Status' विकल्प चुनें। इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरकर 'Get Data' पर क्लिक करें।

इसके बाद आपकी PM-Kisan प्रोफाइल की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जहां आप देख सकते हैं कि e-KYC पूरी हुई है या नहीं, साथ ही पिछली किस्तों और भुगतान की स्थिति भी जांच सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख