return to news
  1. NPS Swasthya Pension Scheme जल्द होगी लॉन्च, पेंशन के साथ मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा

पर्सनल फाइनेंस

NPS Swasthya Pension Scheme जल्द होगी लॉन्च, पेंशन के साथ मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 18:00 IST

सारांश

NPS Swasthya Pension Scheme का उद्देश्य पेंशन और स्वास्थ्य सुरक्षा को एक साथ जोड़ना है। इसके तहत NPS सब्सक्राइबर्स के लिए मेडिकल खर्चों के लिए एक अलग पेंशन अकाउंट की सुविधा होगी। साथ ही, उन्हें टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ भी मिलेगा।

NPS

PFRDA अगले 60 से 70 दिनों के भीतर NPS Swasthya Pension Scheme शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में निवेश करते हैं, तो जल्द ही आपके लिए एक नई सुविधा आने वाली है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) अगले 60 से 70 दिनों के भीतर NPS Swasthya Pension Scheme शुरू करने की तैयारी कर रहा है। यहां हम समझेंगे कि इस योजना में क्या खास होने वाला है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पेंशन के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा

इस योजना का उद्देश्य पेंशन और स्वास्थ्य सुरक्षा को एक साथ जोड़ना है। इसके तहत NPS सब्सक्राइबर्स के लिए मेडिकल खर्चों के लिए एक अलग पेंशन अकाउंट की सुविधा होगी। साथ ही, उन्हें टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ भी मिलेगा।

PFRDA के चेयरमैन एस. रमण ने बताया कि इस योजना को हाल ही में बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल इसकी तकनीकी तैयारियां और सिस्टम इंटीग्रेशन का काम चल रहा है। यही वजह है कि इसे लॉन्च होने में करीब 60 से 70 दिन का समय लगेगा।

NPS सब्सक्राइबर्स को मिलेगा टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस

इस योजना के तहत पेंशन फंड, बीमा कंपनियों के साथ मिलकर NPS सब्सक्राइबर्स को टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराएंगे। शुरुआत में Aditya Birla Health Insurance इस योजना से जुड़ने वाली पहली कंपनी होगी। आने वाले समय में अन्य बीमा कंपनियां भी इसमें शामिल हो सकती हैं।

शुरुआती चरण में इस स्कीम को एक पेंशन फंड के जरिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। इसमें Central Recordkeeping Agency (CRA) और Health Benefit Administrator (HBA) या Third Party Administrator (TPA) भी शामिल होंगे।

यह योजना सभी तरह के NPS सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी। वहीं, इस स्कीम से जुड़े सभी शुल्क और फीस को पहले से स्पष्ट रूप से बताया जाएगा, ताकि निवेशकों को पूरी पारदर्शिता के साथ जानकारी मिल सके।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख