return to news
  1. क्या Small Savings Schemes की ब्याज दरों में सरकार ने किया है कोई बदलाव? यहां चेक करें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस

क्या Small Savings Schemes की ब्याज दरों में सरकार ने किया है कोई बदलाव? यहां चेक करें लिस्ट

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 30, 2026, 17:51 IST

सारांश

पोस्ट ऑफिस और बैंकों द्वारा चलाई जाने वाली छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में लगातार नौवीं तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने पिछली बार 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव किया था।

छोटी बचत योजना

स्मॉल सेविंग्स स्कीम की नई ब्याज दरों का ऐलान, सरकार ने लिया क्या फैसला?

सरकार ने मंगलवार को PPF और NSC समेत कई छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Scheme) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। यह लगातार नौवीं तिमाही है, जब दरें वैसी ही रखी गई हैं, और यह बदलाव 1 जुलाई, 2026 से लागू होगा। वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन में कहा, 'फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की दूसरी तिमाही (1 जुलाई, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक) के लिए विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें, FY 2026-27 की पहली तिमाही (1 मार्च, 2026 से 30 जून, 2026 तक) के लिए बताई गई दरों के समान ही रहेंगी।' नोटिफिकेशन के मुताबिक सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा राशि पर 8.2% ब्याज मिलेगा, जबकि मौजूदा तिमाही में तीन साल की टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दर 7.1% बनी रहेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

लोकप्रिय पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और पोस्ट ऑफिस बचत जमा योजनाओं के लिए ब्याज दरें क्रम से 7.1% और 4% पर बरकरार रखी गई हैं। किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5% होगी और निवेश 115 महीनों में मैच्योर होगा। जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) पर ब्याज दर 7.7% बनी रहेगी। मौजूदा तिमाही की तरह, दूसरी तिमाही में भी मंथली इनकम स्कीम में निवेशकों को 7.4% ब्याज मिलेगा।

छोटी बचत योजनामौजूदा ब्याज दर (अप्रैल-जून 2026)
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)7.1% प्रति वर्ष
सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)8.2% प्रति वर्ष
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)8.2% प्रति वर्ष
नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)7.7% प्रति वर्ष
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)7.4% प्रति वर्ष
किसान विकास पत्र (KVP)7.5% प्रति वर्ष*
1-वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट6.9% प्रति वर्ष
2-वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट7.0% प्रति वर्ष
3-वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट7.1% प्रति वर्ष
5-वर्षीय पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट7.5% प्रति वर्ष
5-वर्षीय पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट (RD)6.7% प्रति वर्ष

इसके साथ ही, मुख्य रूप से पोस्ट ऑफिस और बैंकों द्वारा चलाई जाने वाली छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में लगातार नौवीं तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने पिछली बार 2023-24 की चौथी तिमाही में कुछ योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव किया था।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख