return to news
  1. PAN के नियमों में होंगे बड़े बदलाव, छोटे लेन-देन पर बार-बार नहीं देना पड़ेगा कार्ड

पर्सनल फाइनेंस

PAN के नियमों में होंगे बड़े बदलाव, छोटे लेन-देन पर बार-बार नहीं देना पड़ेगा कार्ड

Upstox

4 min read | अपडेटेड February 10, 2026, 12:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

PAN Card: नए नियमों के तहत गाड़ी खरीदने के नियम भी आसान किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी कीमत की मोटर गाड़ी खरीदने पर PAN देना होता है, जबकि दो-पहिया वाहन इसमें शामिल नहीं हैं। नए प्रस्ताव के मुताबिक, दो-पहिया वाहन समेत किसी भी गाड़ी की कीमत अगर ₹5 लाख से ज्यादा होगी, तभी PAN देना पड़ेगा।

PAN Card

PAN Card: रेस्टोरेंट और इवेंट से जुड़े खर्चों पर भी राहत देने का प्रस्ताव है।

सरकार Income-tax Rules, 2026 लाने की तैयारी कर रही है, जिनमें PAN से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। इन नए ड्राफ्ट नियमों का मकसद यह है कि अब छोटे लेन-देन पर बार-बार PAN न देना पड़े और सरकार की निगरानी बड़े पैसों के लेन-देन पर ज्यादा रहे। कैश जमा और निकासी के मामले में अभी नियम यह है कि अगर एक दिन में ₹50,000 से ज्यादा कैश बैंक में जमा किया जाए तो PAN देना पड़ता है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नए नियमों में यह सीमा काफी बढ़ाई जा रही है। अगर पूरे साल में एक या एक से ज्यादा बैंक खातों में मिलाकर कैश जमा या निकासी ₹10 लाख या उससे ज्यादा होती है, तभी PAN देना जरूरी होगा।

गाड़ी खरीदने के नियम भी आसान

नए नियमों के तहत गाड़ी खरीदने के नियम भी आसान किए जा रहे हैं। फिलहाल किसी भी कीमत की मोटर गाड़ी खरीदने पर PAN देना होता है, जबकि दो-पहिया वाहन इसमें शामिल नहीं हैं। नए प्रस्ताव के मुताबिक, दो-पहिया वाहन समेत किसी भी गाड़ी की कीमत अगर ₹5 लाख से ज्यादा होगी, तभी PAN देना पड़ेगा।

होटल, रेस्टोरेंट और इवेंट से जुड़े खर्चों पर भी राहत देने का प्रस्ताव है। अभी ₹50,000 से ज्यादा के होटल या रेस्टोरेंट बिल, या बैंक्वेट हॉल और इवेंट मैनेजमेंट की पेमेंट पर PAN देना होता है। ड्राफ्ट नियमों में यह सीमा बढ़ाकर ₹1 लाख करने की बात कही गई है।

प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन में भी बड़ा बदलाव प्रस्तावित है। अभी किसी भी प्रॉपर्टी की खरीद, बिक्री, गिफ्ट या जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट अगर ₹10 लाख से ऊपर का है तो PAN देना जरूरी होता है। नए नियमों में यह सीमा बढ़ाकर ₹20 लाख करने का प्रस्ताव है।

श्रेणीमौजूदा PAN नियमप्रस्तावित PAN नियम (ड्राफ्ट नियम 2026)क्या बदला
कैश जमा और निकासीएक दिन में ₹50,000 से ज्यादा कैश जमा करने पर PAN जरूरीपूरे वित्तीय वर्ष में एक या एक से ज्यादा बैंक खातों में कुल कैश जमा या निकासी ₹10 लाख या उससे ज्यादा होने पर PAN जरूरीसीमा बहुत बढ़ाई गई, निकासी भी शामिल
मोटर वाहन खरीदसभी मोटर वाहनों की खरीद पर PAN जरूरी, दो-पहिया वाहन बाहरगाड़ी की कीमत ₹5 लाख से ज्यादा होने पर ही PAN जरूरी, दो-पहिया वाहन भी शामिलकीमत आधारित नियम, दो-पहिया अब शामिल
होटल, रेस्टोरेंट और इवेंट से जुड़ा भुगतान₹50,000 से ज्यादा भुगतान पर PAN जरूरी₹1 लाख से ज्यादा भुगतान पर ही PAN जरूरीसीमा दोगुनी की गई
अचल संपत्ति (प्रॉपर्टी) से जुड़े लेन-देन₹10 लाख से ज्यादा की डील पर PAN जरूरी₹20 लाख से ज्यादा की डील पर PAN जरूरीसीमा दोगुनी की गई
इंश्योरेंस (अकाउंट-आधारित रिश्ता)साल में ₹50,000 से ज्यादा लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर PAN जरूरीकिसी भी इंश्योरेंस कंपनी के साथ अकाउंट-आधारित रिश्ता शुरू करने पर PAN जरूरीदायरा काफी बढ़ाया गया

इंश्योरेंस के नियम में भी बदलाव

इंश्योरेंस के मामले में अभी PAN तभी देना पड़ता है जब लाइफ इंश्योरेंस का प्रीमियम साल में ₹50,000 से ज्यादा हो। नए ड्राफ्ट नियमों के अनुसार, किसी भी इंश्योरेंस कंपनी के साथ अकाउंट-आधारित रिश्ता शुरू करने के लिए PAN देना अनिवार्य होगा, चाहे रकम कितनी भी हो।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार और CBDT इन नियमों पर अलग-अलग पक्षों से राय लेगी। इसके बाद इन्हें मार्च के पहले हफ्ते तक फाइनल कर नोटिफाई किया जाएगा। ये नियम Income Tax Act, 2025 को लागू करने के लिए बनाए जा रहे हैं, जो 1 अप्रैल से प्रभाव में आएगा। इसके तहत सरकार छोटे खर्चों में लोगों को राहत देना चाहती है और बड़े पैसों के लेन-देन पर ज्यादा नजर रखना चाहती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख