return to news
  1. Fixed Deposit Interest Rates: RBI MPC के बाद अब कितनी है ब्याज दरें? अब क्या हो निवेश की स्ट्रेटजी

पर्सनल फाइनेंस

Fixed Deposit Interest Rates: RBI MPC के बाद अब कितनी है ब्याज दरें? अब क्या हो निवेश की स्ट्रेटजी

Upstox

3 min read | अपडेटेड February 09, 2026, 18:07 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आमतौर पर जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों के लिए उधार लेना सस्ता हो जाता है और वे ग्राहकों को भी सस्ते लोन देते हैं। लेकिन इसके साथ ही बैंक FD की ब्याज दरें भी घटा देते हैं। इसी तरह, जब रेपो रेट स्थिर रहता है, तो FD दरों में भी स्थिरता रहती है।

FD

RBI ने हाल ही में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।

Fixed Deposit: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी निवेश के सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। RBI ने हाल ही में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है और इसे 5.25% पर बरकरार रखा गया है। यह ऐलान शुक्रवार, 6 फरवरी को RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौजूदा वित्त वर्ष की आखिरी द्विमासिक MPC बैठक में किया। हालांकि साल 2025 में RBI ने चार बार रेपो रेट में कटौती की थी, जिससे कुल मिलाकर 125 बेसिस पॉइंट (1.25%) की कमी आई। फरवरी की बैठक से पहले दिसंबर 2025 में ही 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई थी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेपो रेट घटने का क्या होता है असर

आमतौर पर जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों के लिए उधार लेना सस्ता हो जाता है और वे ग्राहकों को भी सस्ते लोन देते हैं। लेकिन इसके साथ ही बैंक FD की ब्याज दरें भी घटा देते हैं। इसी तरह, जब रेपो रेट स्थिर रहता है, तो FD दरों में भी स्थिरता रहती है। चूंकि फरवरी की MPC में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ, इसलिए एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह मौजूदा दरों पर FD बुक करने का अच्छा मौका हो सकता है।

FD लैडरिंग भी है एक अच्छा विकल्प

निवेशकों को FD लैडरिंग पर भी विचार करना चाहिए। इसमें एकमुश्त रकम को अलग-अलग अवधि की कई FD में लगाया जाता है। इससे न सिर्फ बेहतर रिटर्न की संभावना बनती है, बल्कि लिक्विडिटी भी बनी रहती है, क्योंकि तय अंतराल पर FD मैच्योर होती रहती हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा हालात में 1 साल, 2 साल और 3 साल की FD का संतुलित लैडर बनाना समझदारी हो सकती है। इससे अगर भविष्य में ब्याज दरों में बदलाव होता है, तो निवेशक उसका फायदा उठा सकते हैं।

अभी कितनी है बड़े बैंकों में FD की ब्याज दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 12 दिसंबर 2025 को अपनी FD दरों में बदलाव किया था। फिलहाल SBI आम नागरिकों को 3.05% से 6.45% तक ब्याज दे रहा है, जबकि सीनियर सिटिजन्स के लिए दरें 3.55% से 7.05% तक हैं।

HDFC बैंक ने 17 दिसंबर 2025 को अपनी FD दरें संशोधित की थीं। इस समय बैंक सामान्य ग्राहकों को 2.75% से 6.45% और सीनियर सिटिजन्स को 3.25% से 6.95% तक ब्याज दे रहा है। इसके अलावा YES बैंक आम निवेशकों को 3.25% से 7% तक और सीनियर सिटिजन्स को 3.75% से 7.75% तक FD ब्याज ऑफर कर रहा है। फरवरी 2026 में कई बैंक आकर्षक FD रिटर्न दे रहे हैं। आमतौर पर बैंक सीनियर सिटिजन्स को 0.20% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज देते हैं, और ज्यादातर मामलों में यह अतिरिक्त लाभ करीब 0.50% होता है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक में मिलता है ज्यादा रिटर्न

स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) अक्सर अन्य बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज देते हैं, क्योंकि उनका बिज़नेस मॉडल अलग होता है। हालांकि, इन बैंकों में जमा राशि पर भी RBI की DICGC स्कीम के तहत ₹5 लाख तक की ही गारंटी मिलती है, जिसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं। इसलिए निवेशकों के लिए जरूरी है कि FD बुक करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें, अपनी जरूरत और जोखिम क्षमता को समझें, और फिर सही फैसला लें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख