return to news
  1. ITR, LPG और हवाई सफर से जुड़े 4 बड़े बदलाव 1 सितंबर से होंगे लागू, आज है आखिरी मौका

पर्सनल फाइनेंस

ITR, LPG और हवाई सफर से जुड़े 4 बड़े बदलाव 1 सितंबर से होंगे लागू, आज है आखिरी मौका

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 31, 2026, 08:44 IST

सारांश

जिन लोगों की कमाई बिजनेस या प्रोफेशन से होती है और उनके अकाउंट का ऑडिट जरूरी नहीं है, उनके लिए आकलन वर्ष 2026-27 का ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। यानी आज आखिरी मौका है।

Financial Changes

1 सितंबर से भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में बदलाव होगा।

सितंबर की शुरुआत के साथ कई ऐसे वित्तीय बदलाव और जरूरी डेडलाइन सामने आ रही हैं, जिनका असर टैक्स, एलपीजी और यात्रा पर पड़ सकता है। हालांकि, इनमें से कुछ बदलाव 1 सितंबर से लागू होंगे, जबकि कुछ जरूरी कामों की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। यानी आज इन काम को पूरा कर लेना चाहिए क्योंकि आज आखिरी मौका है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख

जिन लोगों की कमाई बिजनेस या प्रोफेशन से होती है और उनके अकाउंट का ऑडिट जरूरी नहीं है, उनके लिए आकलन वर्ष 2026-27 का ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। यानी जिन टैक्सपेयर्स ने अभी तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है, उन्हें 1 सितंबर का इंतजार नहीं करना चाहिए।

योग्य टैक्सपेयर्स प्रिजम्प्टिव टैक्सेशन के तहत ITR-4 यानी सुगम फॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, बिजनेस या प्रोफेशन से आय वाले और ITR-4 की शर्तें पूरी नहीं करने वाले लोगों को आमतौर पर ITR-3 दाखिल करना होता है।

LPG e-KYC की डेडलाइन

घरेलू LPG कनेक्शन रखने वाले जिन ग्राहकों ने अभी तक आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC पूरा नहीं किया है, उनके लिए 31 अगस्त 2026 महत्वपूर्ण तारीख है। ग्राहकों को संभावित परेशानी से बचने के लिए तय समय से पहले अपना वेरिफिकेशन पूरा कर लेना चाहिए।

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां ग्राहकों से e-KYC पूरा करने की अपील कर रही हैं। इसलिए यह समझना जरूरी है कि LPG e-KYC की डेडलाइन 1 सितंबर नहीं, बल्कि 31 अगस्त है।

विदेश जाने वालों के लिए बड़ा बदलाव

1 सितंबर से भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में बदलाव होगा। ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगाने की प्रक्रिया बंद करने का फैसला किया है।

अब यात्री अपने मोबाइल फोन में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे। अगर किसी यात्री के पास पेपर बोर्डिंग पास है, तो उसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन उस पर इमिग्रेशन अधिकारी स्टांप नहीं लगाएंगे। इससे इमिग्रेशन प्रक्रिया को तेज करने और यात्रियों की परेशानी कम करने में मदद मिलेगी।

LPG और ATF की कीमतों पर नजर

हर महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा कुछ बैंकिंग और ATM चार्ज भी समय-समय पर बदले जा सकते हैं। इसलिए सितंबर की शुरुआत में अपने शहर की LPG कीमत और बैंकिंग चार्ज जरूर जांच लेना बेहतर रहेगा। ATF महंगा या सस्ता होने से हवाई किराए पर असर पड़ सकता है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि टिकट की कीमत तुरंत उसी अनुपात में बदल जाएगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख