return to news
  1. WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस से क्लेम स्टेटस तक की पूरी जानकारी, EPFO जल्द लॉन्च करेगा नई सेवा

पर्सनल फाइनेंस

WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस से क्लेम स्टेटस तक की पूरी जानकारी, EPFO जल्द लॉन्च करेगा नई सेवा

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 19, 2026, 18:39 IST

सारांश

यह नई WhatsApp सेवा अगले एक महीने के भीतर शुरू हो सकती है। यूजर्स EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर सिर्फ “Hello” भेजकर बातचीत शुरू कर सकेंगे। इस नंबर पर ग्रीन वेरिफिकेशन टिक होगा, जिससे लोग असली अकाउंट की पहचान कर सकेंगे।

EPFO

EPFO: इस प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित chatbot 24x7 काम करेगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही PF खाताधारकों के लिए WhatsApp पर नई सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इसका मकसद लोगों को PF से जुड़ी जानकारी और सेवाएं आसान तरीके से उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बार-बार ऑफिस जाने या कॉल सेंटर पर निर्भर रहने की जरूरत न पड़े। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज यह जानकारी दी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

1 महीने में शुरू हो सकती है WhatsApp सेवा

सरकार के मुताबिक यह नई WhatsApp सेवा अगले एक महीने के भीतर शुरू हो सकती है। यूजर्स EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर सिर्फ “Hello” भेजकर बातचीत शुरू कर सकेंगे। इस नंबर पर ग्रीन वेरिफिकेशन टिक होगा, जिससे लोग असली अकाउंट की पहचान कर सकेंगे।

इस प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित chatbot 24x7 काम करेगा। इसके जरिए सदस्य PF बैलेंस चेक कर सकेंगे, पिछली 5 ट्रांजैक्शन देख सकेंगे, क्लेम स्टेटस जान सकेंगे और अपने खाते से जुड़ी दूसरी जानकारी भी तुरंत पा सकेंगे।

क्या है EPFO का प्लान

EPFO का कहना है कि WhatsApp को इसलिए चुना गया क्योंकि भारत में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा है और यह कई भाषाओं में सेवा देने में मदद करेगा। यूजर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से मिलाने के बाद उसे लोकल भाषा में मैन्यू-बेस्ट ऑप्शन दिए जाएंगे।

इसके अलावा EPFO उन लोगों तक भी पहुंच बनाएगा, जिनके आधार ऑथेंटिकेशन या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से जुड़े काम अधूरे हैं। WhatsApp के जरिए उन्हें जरूरी अपडेट और पेंडिंग एक्शन पूरे करने की जानकारी दी जाएगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख