return to news
  1. नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा पीएफ का पैसा, समझिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम

पर्सनल फाइनेंस

नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा पीएफ का पैसा, समझिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 15, 2026, 19:02 IST

सारांश

किसी कर्मचारी का UAN पूरी नौकरी के दौरान एक ही रहता है। लेकिन हर नई कंपनी में जॉइन करने पर नई PF Member ID बनती है। अब EPFO का नया सिस्टम इन अलग-अलग Member ID को उसी UAN से अपने आप जोड़ देगा, जहां यह सुविधा लागू होगी।

EPFO

EPFO ने CITES (Centralised IT Enabled Services) प्लेटफॉर्म लागू किया है। | Image: Shutterstock.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी है। अब जिन कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) आधार से लिंक और सत्यापित है, उनके PF खाते का बैलेंस नई कंपनी में अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा। इसके लिए अलग से PF ट्रांसफर की रिक्वेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पहले क्या करना पड़ता था?

अब तक नौकरी बदलने पर कर्मचारियों को पुराने PF खाते का पैसा नए PF खाते में ट्रांसफर कराने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था। कई मामलों में नियोक्ता (Employer) की मंजूरी और EPFO की प्रक्रिया भी पूरी करनी होती थी, जिससे समय लगता था।

अब क्या बदला है?

EPFO ने CITES (Centralised IT Enabled Services) प्लेटफॉर्म लागू किया है। इसके तहत अगर कर्मचारी का UAN आधार से लिंक और सत्यापित है, तो नई नौकरी जॉइन करते ही योग्य PF खाते अपने आप नए PF खाते से जुड़ जाएंगे और बैलेंस अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा।

UAN और PF Member ID में क्या फर्क है?

किसी कर्मचारी का UAN पूरी नौकरी के दौरान एक ही रहता है। लेकिन हर नई कंपनी में जॉइन करने पर नई PF Member ID बनती है। अब EPFO का नया सिस्टम इन अलग-अलग Member ID को उसी UAN से अपने आप जोड़ देगा, जहां यह सुविधा लागू होगी।

PF खाते जोड़ना क्यों जरूरी है?

अगर कोई कर्मचारी बार-बार नौकरी बदलता है, तो उसके एक ही UAN के तहत कई PF Member ID बन सकती हैं। इन खातों के एक साथ जुड़ने से पूरी नौकरी का रिकॉर्ड एक जगह दिखाई देता है और कर्मचारी अपने कुल रिटायरमेंट फंड को आसानी से देख और मैनेज कर सकता है।

रोजगार का रिकॉर्ड कैसे देखें?

कर्मचारी EPFO Unified Member Portal पर UAN से लॉगिन कर OTP के जरिए सत्यापन करने के बाद 'Service History' सेक्शन में जाकर अपनी नौकरी और PF खातों का रिकॉर्ड देख सकते हैं।

EPFO के बड़े सुधारों का हिस्सा

ऑटोमैटिक PF ट्रांसफर की यह सुविधा EPFO के नए CITES प्लेटफॉर्म के तहत शुरू किए गए सुधारों का हिस्सा है। इसके अलावा अब केंद्रीकृत क्लेम प्रोसेसिंग, केंद्रीकृत भुगतान प्रणाली और देश के किसी भी EPFO कार्यालय से सेवाएं लेने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख