return to news
  1. EPF Interest Credit 2026: खाते में ब्याज जमा हुआ या नहीं, मिनटों में ऐसे करें पता

पर्सनल फाइनेंस

EPF Interest Credit 2026: खाते में ब्याज जमा हुआ या नहीं, मिनटों में ऐसे करें पता

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 24, 2026, 14:12 IST

सारांश

अगर आप यह जांचना चाहते हैं कि आपकी कंपनी हर महीने PF का योगदान जमा कर रही है या नहीं, तो EPFO की पासबुक या UMANG ऐप की मदद ले सकते हैं। पासबुक में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के योगदान का पूरा विवरण महीनेवार उपलब्ध होता है।

EPFO

EPFO: वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर तय की गई है।

EPF Interest Credit 2026: कई नौकरीपेशा लोगों को यह जानने की उत्सुकता रहती है कि उनके EPF खाते में सालाना ब्याज कब जमा होगा और कंपनी हर महीने PF का पैसा सही समय पर जमा कर रही है या नहीं। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर तय की गई है, जिसे सरकार की मंजूरी भी मिल चुकी है। ऐसे में कर्मचारियों के खातों में जल्द ही ब्याज की राशि दिखाई दे सकती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ब्याज जमा हुआ है या नहीं, कैसे करें चेक?

अपने EPF खाते में ब्याज जमा हुआ है या नहीं, यह जानने का सबसे आसान तरीका EPFO की पासबुक देखना है। इसके लिए यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर लॉग इन करें और अपनी पासबुक खोलें। यदि ब्याज क्रेडिट हो चुका होगा, तो सबसे हाल की एंट्री में "Interest updated up to 31/03/2026" लिखा नजर आएगा। यह इस बात का संकेत है कि संबंधित वित्त वर्ष का ब्याज आपके खाते में जोड़ दिया गया है।

कंपनी हर महीने PF का योगदान जमा कर रही है या नहीं?

अगर आप यह जांचना चाहते हैं कि आपकी कंपनी हर महीने PF का योगदान जमा कर रही है या नहीं, तो EPFO की पासबुक या UMANG ऐप की मदद ले सकते हैं। पासबुक में कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के योगदान का पूरा विवरण महीनेवार उपलब्ध होता है। इससे यह पता लगाना आसान हो जाता है कि किसी महीने का योगदान छूटा तो नहीं है।

नियमों के मुताबिक, नियोक्ता को वेतन वाले महीने के समाप्त होने के 15 दिनों के भीतर PF की राशि जमा करनी होती है। भुगतान होने के बाद आमतौर पर कुछ दिनों में यह जानकारी पासबुक में अपडेट हो जाती है। इसके अलावा EPFO की ओर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक सूचना संदेश भी भेजा जाता है।

कैसे देख सकते हैं पासबुक

पासबुक देखने के लिए EPFO के पोर्टल पर UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद संबंधित Member ID चुनते ही खाते का पूरा रिकॉर्ड सामने आ जाएगा। यहां कर्मचारी अंशदान, नियोक्ता अंशदान और EPS में जमा राशि अलग-अलग दिखाई देती है।

यदि आपकी कंपनी सैलरी से PF काट रही है, लेकिन वह रकम EPF खाते में जमा नहीं हो रही है, तो इस स्थिति में कर्मचारी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए EPFO के शिकायत निवारण मंच EPFiGMS का इस्तेमाल किया जा सकता है, जहां ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर मामले की जांच और समाधान की मांग की जा सकती है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख