return to news
  1. क्या आज खत्म होगा केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है DA हाइक का ऐलान

पर्सनल फाइनेंस

क्या आज खत्म होगा केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है DA हाइक का ऐलान

Upstox

3 min read | अपडेटेड October 28, 2026, 09:16 IST

सारांश

अगर डीए 3% बढ़कर 63% हो जाता है, तो कर्मचारियों की मासिक सैलरी में बढ़ोतरी उनकी बेसिक पे पर निर्भर करेगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो 3% की वृद्धि से उसे हर महीने 540 रुपये अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा।

महंगाई भत्ता

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर आज सरकार सुना सकती है खुशखबरी (Photo: Shutterstocks)

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance, DA) में बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। 28 अक्टूबर यानी कि आज होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर लाखों कर्मचारियों की नजरें टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या सरकार आज डीए बढ़ोतरी को मंजूरी देगी या कर्मचारियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा? फिलहाल सरकार की ओर से जुलाई 2026 के डीए संशोधन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दीवाली के आस-पास सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान करती है। पिछली दो कैबिनेट मीटिंग में डीए हाइक को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या आज 3% बढ़ सकता है महंगाई भत्ता?

मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध महंगाई आंकड़ों के आधार पर इस बार डीए में 3% की बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 60% से बढ़कर 63% हो सकता है। हालांकि, यह केवल अनुमान है। अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक अधिसूचना से ही स्पष्ट होगा। इससे पहले केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में डीए में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हुई थी, जिसके बाद महंगाई भत्ते की दर 58% से बढ़कर 60% हो गई थी। अब कर्मचारियों को जुलाई से लागू होने वाली अगली किस्त का इंतजार है।

सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी?

अगर डीए 3% बढ़कर 63% हो जाता है, तो कर्मचारियों की मासिक सैलरी में बढ़ोतरी उनकी बेसिक पे पर निर्भर करेगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो 3% की वृद्धि से उसे हर महीने 540 रुपये अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, 29,200 रुपये की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को हर महीने 876 रुपये अधिक मिल सकते हैं। ये कैलकुलेशन संभावित बढ़ोतरी पर आधारित हैं, न कि सरकार द्वारा घोषित अंतिम दर पर।

एरियर को लेकर भी बढ़ी उम्मीदें

अगर सरकार जुलाई 2026 से डीए बढ़ोतरी को प्रभावी घोषित करती है, तो पात्र कर्मचारियों को जुलाई से लागू नई दर और भुगतान की तारीख के बीच की अवधि का एरियर भी मिल सकता है। हालांकि, एरियर की वास्तविक राशि और भुगतान का समय सरकारी आदेश पर निर्भर करेगा। पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत (DR) में समान अनुपात से संशोधन की उम्मीद की जा रही है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख

End of additional stories