return to news
  1. Bengal Annapurna Yojana: 1.1 करोड़ महिलाओं को मिले ₹3,000, लेकिन 26 लाख आवेदन क्यों हुए रिजेक्ट?

पर्सनल फाइनेंस

Bengal Annapurna Yojana: 1.1 करोड़ महिलाओं को मिले ₹3,000, लेकिन 26 लाख आवेदन क्यों हुए रिजेक्ट?

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 01, 2026, 18:57 IST

सारांश

मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच के बाद 26 लाख आवेदन खारिज कर दिए गए। इन आवेदनों में नागरिकता (Citizenship) और डोमिसाइल (Domicile) यानी राज्य में निवास से जुड़े दस्तावेजों पर संदेह पाया गया था। इसलिए उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया गया।

Bengal Annapurna Yojana

Bengal Annapurna Yojana: योजना की शुरुआत कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में की गई।

Bengal Annapurna Yojana: पश्चिम बंगाल सरकार ने अन्नपूर्णा योजना के तहत पहली किस्त की राशि जारी कर दी है। यह राशि करीब 1.1 करोड़ महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज गई है। योजना की शुरुआत कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि योजना के लिए राज्यभर से करीब 1.6 करोड़ आवेदन मिले थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

26 लाख आवेदन क्यों हुए खारिज?

मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच के बाद 26 लाख आवेदन खारिज कर दिए गए। इन आवेदनों में नागरिकता (Citizenship) और डोमिसाइल (Domicile) यानी राज्य में निवास से जुड़े दस्तावेजों पर संदेह पाया गया था। इसलिए उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया गया।

मुख्यमंत्री ने आवेदन खारिज किए जाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि सरकार बिना पात्रता की जांच किए सार्वजनिक धन नहीं बांट सकती। उन्होंने कहा कि करदाताओं के पैसे को गैर-भारतीयों को नहीं दिया जा सकता, इसलिए लाभार्थियों का सत्यापन जरूरी था।

लक्ष्मीर भंडार योजना की जगह आई अन्नपूर्णा योजना

मुख्यमंत्री के मुताबिक अन्नपूर्णा योजना ने पिछली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार की लक्ष्मीर भंडार योजना की जगह ली है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सत्यापन के बाद ही मिली पहली किस्त

सरकार का कहना है कि लाभार्थियों का सत्यापन पूरा होने के बाद ही पहली किस्त उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। राज्य सरकार के अनुसार, पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जाएगा और भविष्य में भी पात्रता की जांच जारी रहेगी।

अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?

सरकार ने सत्यापन के दौरान लगभग 26 लाख आवेदनों को खारिज किया है। अगर आपका नाम पात्रता सूची में है लेकिन पैसा नहीं मिला, तो तुरंत अपने बैंक जाकर चेक करें कि आपका खाता डीबीटी और आधार से सक्रिय रूप से जुड़ा है या नहीं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख