return to news
  1. 8th Pay Commission: दिल्ली में कर्मचारी यूनियनों के साथ आयोग की बड़ी बैठक, क्यों हो रही है चर्चा, अन्य राज्यों में भी होंगी बैठकें

पर्सनल फाइनेंस

8th Pay Commission: दिल्ली में कर्मचारी यूनियनों के साथ आयोग की बड़ी बैठक, क्यों हो रही है चर्चा, अन्य राज्यों में भी होंगी बैठकें

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 25, 2026, 14:00 IST

सारांश

8th Pay Commission: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने जारी बयान में कहा है कि आने वाले महीनों में दिल्ली के अलावा अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसकी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।

8th pay commission

8th pay commission: फिलहाल वेतन आयोग सिर्फ सुझाव और मांगें सुनने के चरण में है।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यह प्रक्रिया अभी परामर्श और सुझाव प्राप्त करने के चरण में है। इसके तहत 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आयोग की दिल्ली में कर्मचारी यूनियनों और एसोसिएशनों के साथ अहम बैठकें होने वाली हैं। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें यह जानकारी दी गई है। आयोग ने बताया कि उन्हें बड़ी संख्या में मीटिंग के अनुरोध मिले हैं, ऐसे में सभी को इन तारीखों में शामिल करना संभव नहीं होगा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अन्य राज्यों में भी आयोजित होंगी बैठकें

8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने जारी बयान में कहा है कि आने वाले महीनों में दिल्ली के अलावा अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसकी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।

दिल्ली-NCR के बाहर के कर्मचारियों और संगठनों से कहा गया है कि वे अपने राज्य या नजदीकी क्षेत्र में होने वाली अगली बैठकों का इंतजार करें। इससे पहले आयोग की एक टीम 24 अप्रैल को देहरादून, उत्तराखंड भी जाने वाली थी।

क्यों हो रही है बैठकें?

8वां वेतन आयोग भारत सरकार द्वारा गठित एक समिति है, जिसका मुख्य काम केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और पेंशन के ढांचे की समीक्षा करना और उसमें सुधार के सुझाव देना है। जो बैठकें होने वाली हैं वह वेतन आयोग के काम करने के तरीके का एक अहम हिस्सा हैं। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और काम करने की स्थितियों के बारे में सिफारिशें देने से पहले, आयोग यूनियनों, संगठनों और दूसरे संबंधित पक्षों से राय लेता है।

फिलहाल वेतन आयोग सिर्फ सुझाव और मांगें सुनने के चरण में है। अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। सैलरी, भत्तों और फिटमेंट फैक्टर पर अंतिम सिफारिशें बाद में विस्तृत चर्चा और समीक्षा के बाद ही आएंगी। इसलिए कर्मचारियों को अभी सिर्फ आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करना चाहिए, अफवाहों पर नहीं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख