return to news
  1. Wipro Q4 Results: मार्च तिमाही में करीब 2% घटा नेट प्रॉफिट, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक का ऐलान

मार्केट न्यूज़

Wipro Q4 Results: मार्च तिमाही में करीब 2% घटा नेट प्रॉफिट, ₹15000 करोड़ के शेयर बायबैक का ऐलान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 17:17 IST

सारांश

Wipro Q4 Results: वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में विप्रो का रेवेन्यू 7.69% बढ़कर ₹24,236.3 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹22,504.2 करोड़ था। पिछली दिसंबर तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में 2.88% की बढ़ोतरी हुई।

Wipro

Wipro Q4: पिछली दिसंबर तिमाही के मुकाबले Wipro का मुनाफा 12.27 फीसदी बढ़ गया है।

Wipro Q4 Results: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Wipro ने आज 16 अप्रैल को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.89 फीसदी घट गया है। कंपनी ने इस दौरान ₹3501.8 करोड़ का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹3569.6 करोड़ था। हालांकि पिछली दिसंबर तिमाही के मुकाबले Wipro का मुनाफा 12.27 फीसदी बढ़ गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में विप्रो का रेवेन्यू 7.69% बढ़कर ₹24,236.3 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹22,504.2 करोड़ था। पिछली दिसंबर तिमाही के मुकाबले रेवेन्यू में 2.88% की बढ़ोतरी हुई।

15000 करोड़ रुपये के बायबैक का ऐलान

विप्रो ने 15000 करोड़ रुपये के बायबैक की घोषणा की है। बोर्ड ने ₹2 मूल्य वाले 60 करोड़ तक के पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये शेयर कुल पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 5.7% हैं, और इनका बायबैक ₹250 प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर किया जाएगा।

Wipro का EBITDA हाल के मार्च तिमाही में 6.17% बढ़कर ₹4,909 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹4,624 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 20.26% रहा, जबकि एक साल पहले यह 20.55% था। वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो विप्रो का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष के ₹13154 करोड़ की तुलना में 0.47% बढ़कर ₹13,197 करोड़ हो गया। Wipro के शेयर आज 0.24% की बढ़त के साथ ₹210 के भाव पर बंद हुए हैं।

Wipro का Q1 FY27 आउटलुक

एक्सचेंज फाइलिंग में विप्रो ने कहा कि उसे उम्मीद है कि जून 2026 में खत्म होने वाली तिमाही में IT Services बिजनेस सेगमेंट से उसका रेवेन्यू $2597 मिलियन से $2651 मिलियन के बीच रहेगा। कंपनी ने कहा, "इसका मतलब है कि स्थिर मुद्रा (constant currency) के हिसाब से क्रमिक गाइडेंस (-)2.0% से 0% के बीच रहेगा।"

Wipro के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनी पल्लिया ने कहा, “AI में हो रही तरक्की क्लाइंट की प्राथमिकताओं को नया रूप दे रही है और हमारे लिए उनके साथ और गहराई से जुड़कर वैल्यू-ड्रिवेन नतीजे देने के नए मौके पैदा कर रही है। AI-फर्स्ट दुनिया में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हम AI Native Business & Platforms यूनिट के ज़रिए 'सर्विसेज़-एज-ए-सॉफ्टवेयर' मॉडल की ओर बढ़ रहे हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख