return to news
  1. Stock Market Wrap: बाजार ने शानदार तेजी के बाद गंवाई बढ़त, Sensex 122 अंक लुढ़का, Nifty 24196 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बाजार ने शानदार तेजी के बाद गंवाई बढ़त, Sensex 122 अंक लुढ़का, Nifty 24196 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Adani Ports, Eternal, BEL और Infosys जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HDFC Bank, Titan, Bharti Airtel, M&M और HUL जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में मामूली तेजी देखी गई।

Stock Market Wrap: भारी उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 16 अप्रैल को गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 122.56 अंकों की कमजोरी रही और यह 77988.68 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 34.55 अंक लुढ़ककर 24196.75 के स्तर पर आ गया। आज एक समय पर Sensex करीब 600 अंक चढ़ गया था। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने अपनी पूरी बढ़त गंवा दी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent, Adani Ports में दिखी खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, Adani Ports, Eternal, BEL और Infosys जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HDFC Bank, Titan, Bharti Airtel, M&M और HUL जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में मामूली तेजी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.64 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.89 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी मेटल समेत ये इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मेटल में रही और यह करीब 1.50 फीसदी उछल गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG, IT, मीडिया और फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार ने क्यों गंवाई बढ़त?

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे कई अहम फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। उतार-चढ़ाव के इस माहौल में निवेशकों ने तेजी के बाद प्रॉफिट बुक करना बेहतर समझा, जिससे बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी। इसके अलावा ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार को नीचे खींच लिया। गुरुवार को सेंसेक्स डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी भी है, जिससे आमतौर पर पोजीशन्स की अनवाइंडिंग या रोलओवर के कारण वोलैटिलिटी बढ़ जाती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख