return to news
  1. Vedanta के शेयरों में अचानक 64% की गिरावट क्यों आई? यहां समझिए अब आगे क्या होगा

मार्केट न्यूज़

Vedanta के शेयरों में अचानक 64% की गिरावट क्यों आई? यहां समझिए अब आगे क्या होगा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 30, 2026, 12:39 IST

सारांश

Vedanta अपने बिजनेस को अलग-अलग कंपनियों में बांट रही है। इसके लिए आज 30 अप्रैल को एक्स-डीमर्जर डेट है जबकि रिकॉर्ड डेट 1 मई को है। आज वेदांता के शेयरों में डीमर्जर के कारण प्राइस एडजस्टमेंट हुआ है, जिसके चलते शेयर में गिरावट नजर आ रही है।

शेयर सूची

Vedanta

Vedanta: डीमर्जर के तहत कंपनी को 5 अलग-अलग कंपनियों में बांटा जा रहा है।

Vedanta के शेयरों में आज 30 अप्रैल को अचानक बड़ी गिरावट देखी गई। NSE पर यह शेयर करीब 63.93 फीसदी गिरकर 279 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया, जबकि पिछला बंद भाव ₹773.60 था। ऐसे में कई निवेशक हैरान रह गए कि शेयरों में अचानक इस बड़ी गिरावट की वजह क्या है। दरअसल, कंपनी अपने बिजनेस को 5 हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रही है। ऐसे में आज की गिरावट तकनीकी वजहों से आई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है Vedanta में अचानक आई गिरावट की वजह

Vedanta अपने बिजनेस को अलग-अलग कंपनियों में बांट रही है। इसके लिए आज 30 अप्रैल को एक्स-डीमर्जर डेट है जबकि रिकॉर्ड डेट 1 मई को है। आज वेदांता के शेयरों में डीमर्जर के कारण प्राइस एडजस्टमेंट हुआ है, जिसके चलते शेयर में गिरावट नजर आ रही है। अभी जो प्राइस दिख रहा है, वह डीमर्जर के बाद सिर्फ बचे हुए बिजनेस की वैल्यू को दिखाता है।

क्या है Vedanta का डीमर्जर प्लान

डीमर्जर के तहत कंपनी को 5 अलग-अलग कंपनियों में बांटा जा रहा है। इनमें एल्युमिनियम, ऑयल & गैस, पावर, स्टील और मौजूदा Vedanta Limited शामिल हैं। यानी अब हर बिजनेस अलग कंपनी के रूप में लिस्ट होगा और अपना अलग काम और ग्रोथ प्लान बनाएगा।

डीमर्जर से आपके शेयर पर क्या असर होगा?

डीमर्जर का फायदा यह है कि मौजूदा शेयरहोल्डर्स को नुकसान नहीं होगा। जिन लोगों के पास Vedanta के शेयर हैं, उन्हें नई बनने वाली कंपनियों के शेयर भी मिलेंगे। योजना के अनुसार वेदांता के प्रत्येक 1 शेयर के बदले निवेशकों को 4 नई कंपनियों के 1-1 शेयर मिलेंगे। स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में जो नई कीमत दिखी, वह इसी वैल्यू के बंटवारे को दिखाती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह के डीमर्जर से कंपनियों की सही वैल्यू सामने आती है और हर बिजनेस पर अलग से फोकस करने का मौका मिलता है, जिससे मीडियम टर्म में बेहतर ग्रोथ हो सकती है।

आगे क्या है प्लान

वेदांता के मुताबिक अगले हफ्ते स्टॉक एक्सचेंज में नई कंपनियों की लिस्टिंग के लिए आवेदन किया जाएगा और उम्मीद है कि जून के मध्य तक इन कंपनियों के शेयर बाजार में ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक डीमर्जर अब अंतिम चरण में है। बता दें कि 29 अप्रैल तक जिन निवेशकों के पास Vedanta के शेयर होंगे, उन्हें नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख