return to news
  1. Stock Market: क्रूड ऑयल से रुपये और अमेरिका-ईरान टेंशन तक, इन फैक्टर्स ने बिगाड़ा बाजार का मूड

मार्केट न्यूज़

Stock Market: क्रूड ऑयल से रुपये और अमेरिका-ईरान टेंशन तक, इन फैक्टर्स ने बिगाड़ा बाजार का मूड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 30, 2026, 10:55 IST

सारांश

Stock Market: विदेशी निवेशक (FII) लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। 29 अप्रैल को FII ने 2,468.42 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसकी वजह वैश्विक अनिश्चितता, बढ़ती तेल कीमतें और जियोपॉलिटिकल तनाव हैं। FII की लगातार बिकवाली से खासकर बड़े शेयरों पर दबाव बना हुआ है।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब भी बना हुआ है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 30 अप्रैल को बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 1100 अंकों की गिरावट है और यह 76,401.63 के स्तर पर आ गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 345.30 अंक टूटकर 23,834.30 के लेवल तक लुढ़क गया। आज क्रूड ऑयल में तेजी नजर आ रही है। दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू लुढ़ककर 95 रुपये के पार चली गई है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

FII की बिकवाली जारी

विदेशी निवेशक (FII) लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। 29 अप्रैल को FII ने 2,468.42 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसकी वजह वैश्विक अनिश्चितता, बढ़ती तेल कीमतें और जियोपॉलिटिकल तनाव हैं। FII की लगातार बिकवाली से खासकर बड़े शेयरों पर दबाव बना हुआ है।

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब भी बना हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान को एक बार फिर धमकी दी। उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका तेहरान के साथ तब तक कोई समझौता नहीं करेगा, जब तक वह अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को पूरी तरह से खत्म नहीं कर देता। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि दबाव बनाए रखने के लिए अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी।

कच्चे तेल में आज फिर उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव रिपोर्ट लिखे जाने के समय 2.63 फीसदी बढ़कर 113.34 डॉलर प्रति बैरल पर था। इस तेजी की वजह सप्लाई में रुकावटें खासकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से जुड़ी समस्याओं की वजह से आई हैं। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने, सरकार के खर्च और रुपये पर दबाव पड़ने का डर है, जिससे शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा कमजोर हो रहा है।

ग्लोबल मार्केट में सुस्ती

ग्लोबल मार्केट्स में आज सुस्ती नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार मिलेजुले या गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार भी इसी वजह से नीचे रहे, जहां बढ़ती बॉन्ड यील्ड और महंगाई को लेकर चिंता दिखी। ग्लोबल मार्केट में कमजोरी ने भारतीय बाजार का सेंटीमेंट भी खराब किया है।

सभी सेक्टर्स में बिकवाली

आज शेयर बाजार में सभी सेक्टर्स में बिकवाली हो रही है। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और PSU बैंक इंडेक्स में है, जो करीब 2 फीसदी लुढ़क गए हैं। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली हो रही है। इन सभी वजहों से बाजार में भारी गिरावट आई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख