return to news
  1. Stocks To Watch: बाजार खुलते ही इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल, जानिए IRFC से लेकर पावर ग्रिड तक की बड़ी खबरें

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: बाजार खुलते ही इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल, जानिए IRFC से लेकर पावर ग्रिड तक की बड़ी खबरें

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 04, 2026, 07:40 IST

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में आज कई कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी। सिप्ला, अल्ट्राटेक सीमेंट, HAL, IRFC, पावर ग्रिड, सेगल इंडिया और आईईएक्स जैसी कंपनियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें आई हैं।

stocks-to-watch-today4sep

बाजार में आज दिख सकती है हलचल

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 4 सितंबर को कई कंपनियों के शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। कंपनियों द्वारा जारी किए गए बिजनेस अपडेट्स, नए प्रोजेक्ट्स और रेटिंग में सुधार जैसी खबरों के चलते सिप्ला, अल्ट्राटेक सीमेंट, IRFC और पावर ग्रिड जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर आज निवेशकों के रडार पर रहेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अल्ट्राटेक, सिप्ला और भारत फोर्ज के बड़े ऐलान

अल्ट्राटेक सीमेंट ने 1800 करोड़ रुपये के भारी निवेश के साथ अल्ट्रावॉल्ट वायर्स एंड केबल्स बिजनेस लॉन्च करने का ऐलान किया है। सिप्ला के लिए एनसीएलटी मुंबई बेंच ने उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इन्सपेरा हेल्थसाइंसेज के सिप्ला में विलय की याचिका को मंजूरी दे दी है। रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी एचएएल को जीई एयरोस्पेस ने अगस्त 2026 में स्वदेशी फाइटर जेट कार्यक्रम के लिए तीन एफ404-आईएन20 इंजन की डिलीवरी कर दी है, जिससे विमान निर्माण को गति मिलेगी। इसके अलावा भारत फोर्ज की सहायक कंपनी कल्याणी स्ट्रेटजिक सिस्टम्स ने थेल्स के साथ 70 मिमी अनगाइडेड और लेजर गाइडेड रॉकेट सिस्टम का घरेलू उत्पादन स्थापित करने के लिए रणनीतिक गठबंधन किया है।

IEX, पावर ग्रिड, आरवीएनएल और सेगल इंडिया को मिले बड़े प्रोजेक्ट

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज यानी IEX ने अगस्त 2026 में 13.94 बिलियन यूनिट का अब तक का सबसे ज्यादा मंथली इलेक्ट्रिसिटी ट्रेडेड वॉल्यूम दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 20.2% ज्यादा है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन गुजरात में 7500 मेगावाट के लाकाडिया रिन्यूएबल एनर्जी जोन ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए सफल बोलीदाता बनकर उभरी है, जिसके लिए 1152.49 करोड़ रुपये के सालाना ट्रांसमिशन चार्ज वाला एलओआई मिला है। सेगल इंडिया को भी आरईसी पावर डेवलपमेंट से गुजरात पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए लगभग 5300 करोड़ रुपये का एलओआई हासिल हुआ है। वहीं आरवीएनएल ईस्ट कोस्ट रेलवे के 404.88 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी यानी एल1 बनकर उभरी है, जिसे 30 महीने में पूरा करना है।

IRFC और सेल की रेटिंग सुधरी, आरबीएल बैंक को नोटिस

जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी यानी जेसीआर ने IRFC की लॉन्ग टर्म इश्यूअर क्रेडिट रेटिंग को बीबीबी प्लस से बढ़ाकर ए माइनस कर दिया है। इसी तरह इंडिया रेटिंग्स ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी सेल की इश्यूअर रेटिंग और पब्लिक डिपॉजिट रेटिंग को एए से अपग्रेड करके एए प्लस कर दिया है। हालांकि आरबीएल बैंक को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बुलियन बिजनेस में इनपुट टैक्स क्रेडिट में अंतर के चलते ब्याज और पेनल्टी के साथ 164.14 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है।

मैक्स हेल्थकेयर राइट्स इश्यू के जरिए कलिंगा हॉस्पिटल में 87.87 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का 900 करोड़ रुपये तक का शेयर बायबैक 4 सितंबर 2026 से ओपन मार्केट रूट के जरिए शुरू हो रहा है। शांति गियर्स ने साई कृष्णा अल्लूरी को नया सीएफओ नियुक्त किया है। फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने ग्रुप स्ट्रक्चर को आसान बनाने के लिए स्वीडन की अपनी इकाई का लिक्विडेशन पूरा कर लिया है। टीमलीज सर्विसेज के पीएफ विवाद मामले में गुजरात हाई कोर्ट की सुनवाई 22 सितंबर तक टल गई है। वहीं पीवीपी वेंचर्स को 150 करोड़ रुपये के एनसीडी के लिए एक्यूएट से ट्रिपल बी माइनस रेटिंग मिली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख