return to news
  1. शेयर बाजार में रिकवरी: ईरान का '7-डे प्लान', क्रूड में नरमी और वैल्यू बाइंग से संभला मार्केट

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में रिकवरी: ईरान का '7-डे प्लान', क्रूड में नरमी और वैल्यू बाइंग से संभला मार्केट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 25, 2026, 11:16 IST

सारांश

ईरान ने अमेरिका के सामने युद्ध कम करने के लिए 7 दिनों का एक प्लान ऑफर किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के मुताबिक अगर अमेरिका कुछ सैन्य दबाव कम करता है और ईरान की बंदरगाहों पर लगी पाबंदियां हटाता है, तो ईरान 7 दिनों के अंत में Strait of Hormuz को फिर से खोल सकता है।

Stock Market

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के पीछे वैल्यू बाइंग एक बड़ी वजह है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 25 सितंबर को उतार-चढ़ाव का माहौल है। बाजार ने आज शुरुआती कारोबार में कमजोरी के बाद मजबूत वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 220 अंकों की तेजी देखी गई और यह 73800.94 के स्तर तक पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 58 अंक बढ़कर 23,121.60 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। बता दें कि शुरुआती कारोबार में दोनों ही इडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। यहां हम समझेंगे कि बाजार आज की रिकवरी के पीछे कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बाजार में वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के पीछे वैल्यू बाइंग एक बड़ी वजह है। बीते कारोबारी दिन बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। कल Sensex 1247.71 प्वाइंट यानी 1.67% की भारी गिरावट के साथ 73,580.54 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 इंडेक्स भी 383.69 प्वाइंट यानी 1.64% का गोता लगाकर 23,063.10 के स्तर पर क्लोज हुआ। इस बड़ी गिरावट के चलते कई बेहतर शेयर सस्ते भाव पर आ गए, जिसके बाद अब निवेशकों ने खरीदारी करना बेहतर समझा।

क्रूड ऑयल में गिरावट

क्रूड ऑयल के भाव में आज हल्की गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.83 फीसदी गिरकर 105.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बातचीत शुरू होने और समझौते की ओर बढ़ने की खबरें आ रही है। ईरान ने अमेरिका को युद्ध खत्म करने के लिए 7-डे प्लान भी ऑफर किया है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को फिर से खोलने की बात भी कही है। इन वजहों से आज क्रूड ऑयल में गिरावट आई है।

ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत के संकेत

ईरान ने अमेरिका के सामने युद्ध कम करने के लिए 7 दिनों का एक प्लान ऑफर किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के मुताबिक अगर अमेरिका कुछ सैन्य दबाव कम करता है और ईरान की बंदरगाहों पर लगी पाबंदियां हटाता है, तो ईरान 7 दिनों के अंत में Strait of Hormuz को फिर से खोल सकता है। ईरान ने यह प्रस्ताव सीधे अमेरिका को नहीं, बल्कि मध्यस्थ देशों के जरिए भेजा है। ईरान चाहता है कि पहले इस तरह का समझौता हो और उसके बाद दोनों देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करें। इन खबरों से बाजार की चिंताएं कम हुई है।

ऑटो-रियल्टी शेयरों में खरीदारी

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के पीछे सेक्टर स्पेसिफिक रैली ने भी बड़ा योगदान दिया है। आज के कारोबार में कई इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। निफ्टी ऑटो, मीडिया, मेटल, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे कई इंडेक्स में आज खरीदारी हो रही है।

इसके अलावा आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयरों में तेजी देखी गई। Axis Bank, HCL Tech, Asian Paints, M&M, IndiGo जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे। इसके अलावा हैवीवेट स्टॉक्स जैसे RIL, HDFC Bank, SBIN, TCS, Maruti Suzuki और Bharti Airtel जैसे शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इससे बाजार को सपोर्ट मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख