return to news
  1. IT शेयरों में शानदार रैली से मार्केट को सपोर्ट, रुपये में सुधार समेत इन वजहों से भी चढ़ा शेयर बाजार

मार्केट न्यूज़

IT शेयरों में शानदार रैली से मार्केट को सपोर्ट, रुपये में सुधार समेत इन वजहों से भी चढ़ा शेयर बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 13, 2026, 11:20 IST

सारांश

आज IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का जबरदस्त माहौल है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी IT इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी थी। इस दौरान इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। HCL Tech और TCS में सबसे ज्यादा उछाल दिखा और ये दोनों करीब 5 फीसदी तक चढ़ गए।

Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे वैल्यू बाइंग भी एक बड़ी वजह है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 13 अक्तूबर को जमकर खरीदारी हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 700 अंकों की तेजी देखी गई और यह 72,620.91 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 218 अंक उछलकर 22,581.15 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। आज IT शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है जिससे बाजार को बड़ा सपोर्ट मिला है। इसके साथ ही बाजार में रिकवरी के पीछे वैल्यू बाइंग भी एक बड़ी वजह है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT शेयरों में जबरदस्त रैली

आज IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का जबरदस्त माहौल है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय निफ्टी IT इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी थी। इस दौरान इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। HCL Tech और TCS में सबसे ज्यादा उछाल दिखा और ये दोनों करीब 5 फीसदी तक चढ़ गए। इसके अलावा Infosys, Tech Mahindra, Wipro जैसे शेयर भी 2 से 4 फीसदी तक उछल गए। टेक कंपनी HCL Tech के सितंबर तिमाही (Q2) के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे वैल्यू बाइंग भी एक बड़ी वजह है। शेयर बाजार लंबे समय से दबाव में है। पिछले 1 महीने में निफ्टी 50 में 2.62 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले 6 महीने में यह 6 फीसदी टूट चुका है। इस साल अब तक बाजार करीब 14 फीसदी लुढ़क गया है। लगातार गिरावट के चलते कई शेयर सस्ते भाव पर मिल रहे हैं, जिसके चलते इनमें अब खरीदारी हो रही है।

रुपये में सुधार

आज 13 अक्टूबर को रुपया पिछले दिन की बढ़त को आगे बढ़ाते हुए 62 पैसे की मजबूती के साथ खुला। करेंसी पर दबाव कम करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हालिया उपायों के बाद रुपये में यह रिकवरी देखी गई। इससे पहले दिन रुपया 95.77 पर बंद हुआ था। 13 अक्टूबर को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.16 पर ट्रेड कर रहा था। रुपये में यह सुधार RBI द्वारा 12 अक्टूबर को विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग और सट्टेबाज़ी को रोकने के लिए कई उपाय घोषित करने के बाद आई। ट्रेडर्स के अनुसार RBI ने रुपये को सहारा देने के लिए सीधे डॉलर बेचकर भी दखल दिया।

दिग्गज शेयरों में तेजी से मिला सपोर्ट

शेयर बाजार को आज दिग्गज शेयरों में तेजी से भी सपोर्ट मिला है। आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी HCL Tech, TCS, Tech Mahindra, Infosys और Bajaj Finserv जैसे शेयरों में दिख रही है। इसके अलावा HUL, HDFC Bank, Asian Paints, ITC, SBIN और ICICI Bank जैसे शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इन सभी स्टॉक्स ने बाजार को सपोर्ट दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख