return to news
  1. विदेशी निवेशकों का भरोसा कायम, IT, मेटल और रियल्टी शेयरों के दम पर झूमा बाजार, जानें तेजी के बड़े कारण

मार्केट न्यूज़

विदेशी निवेशकों का भरोसा कायम, IT, मेटल और रियल्टी शेयरों के दम पर झूमा बाजार, जानें तेजी के बड़े कारण

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 26, 2026, 11:46 IST

सारांश

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार शेयर बाजार में खरीदारी जारी रखी है। पिछले कारोबारी सत्र में उन्होंने भारतीय शेयर बाजार में करीब 4,479 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसका मतलब है कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं।

Stock Market

आज IT शेयरों में एक बार फिर हरियाली नजर आ रही है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 26 नवंबर को एक बार फिर खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 613 अंकों की तेजी देखी गई और यह 84,551.74 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 155 अंक उछलकर 25,974.95 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि इसके बाद बाजार में थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग भी नजर आई। विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी जारी है, जिसने बाजार को सपोर्ट दिया है। इसके अलावा IT शेयरों में आज जबरदस्त रैली नजर आ रही है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार शेयर बाजार में खरीदारी जारी रखी है। पिछले कारोबारी सत्र में उन्होंने भारतीय शेयर बाजार में करीब 4,479 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसका मतलब है कि विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि विदेशी निवेशक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों में ज्यादा पैसा लगाने से बच रहे हैं। खासकर दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे देशों में AI से जुड़ी कंपनियों में निवेश का जोखिम बढ़ रहा है।

इसके अलावा, भारत में कंपनियों की कमाई में अच्छी वापसी देखने को मिल रही है। यानी भारतीय कंपनियों का मुनाफा और कारोबार बेहतर हो रहा है। यही दो मुख्य कारण हैं, जिनकी वजह से विदेशी निवेशक भारत के शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में करीब 1.31 लाख करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं। इससे भारतीय शेयर बाजार को मजबूती मिल रही है।

IT शेयरों में भारी खरीदारी

आज IT शेयरों में एक बार फिर हरियाली नजर आ रही है। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स करीब 2 फीसदी उछल गया है। सबसे ज्यादा तेजी Wipro, Infosys, Persistent Systems और HCL Tech के शेयरों में है और ये सभी 2-3 फीसदी तक चढ़ गए हैं। TCS और LTM में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। Coforge को छोड़कर इंडेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

मेटल, रियल्टी समेत कई सेक्टर्स में तेजी

आज NSE पर ज्यादातर सेक्टर्स में खरीदारी हो रही है। IT के अलावा निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी करीब 1.80 फीसदी तक उछल गए हैं। इसके अलावा निफ्टी फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स में भी तेजी है, जिसने बाजार को सपोर्ट दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories