return to news
  1. ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी, FIIs की खरीदारी ने भी भरी बाजार में जान, आज इन वजहों से चढ़ा मार्केट

मार्केट न्यूज़

ऑटो शेयरों में तूफानी तेजी, FIIs की खरीदारी ने भी भरी बाजार में जान, आज इन वजहों से चढ़ा मार्केट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 19, 2026, 11:56 IST

सारांश

आज गुरुवार को कच्चे तेल का भाव स्थिर है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। इससे पहले तेल की कीमतों में गिरावट आई थी। इसकी मुख्य वजह यह है कि बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ सकती हैं।

Stock Market

आज शेयर बाजार में तेजी की एक और बड़ी वजह विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार खरीदारी है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 19 नवंबर को शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 308 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 82,339.32 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 98 अंक उछलकर 25,325.75 के स्तर पर पहुंच गया। बता दें कि पिछला एक महीना बाजार के लिए शानदार रहा और इस दौरान इसमें करीब 10.50 फीसदी की रैली आ चुकी है। जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीदों के बीच आज कच्चे तेल के भाव में गिरावट है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी भी लगातार जारी है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कच्चे तेल का भाव स्थिर

आज गुरुवार को कच्चे तेल का भाव स्थिर है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। इससे पहले तेल की कीमतों में गिरावट आई थी। इसकी मुख्य वजह यह है कि बाजार में तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। हालांकि, ईरान युद्ध के बीच Strait of Hormuz में जहाजों पर हमलों के कारण तेल की कीमतों को कुछ सहारा मिला है।

इससे पहले बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत में 1.3% की गिरावट आई थी। इसकी वजह यह है कि Strait of Hormuz के रास्ते तेल की सप्लाई अब लगभग युद्ध से पहले के स्तर पर लौट आई है। इससे बाजार में तेल की अधिक सप्लाई होने की उम्मीद बढ़ गई है।

विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी

आज शेयर बाजार में तेजी की एक और बड़ी वजह विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार खरीदारी है। बुधवार को FIIs ने भारतीय शेयर बाजार में 5866.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी से बाजार में निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड 94,299 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा, कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों ने भी बाजार के माहौल को सकारात्मक बनाया है।

ऑटो समेत अहम सेक्टर्स में रैली

आज NSE पर कई अहम सेक्टर्स में खरीदारी का माहौल है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा करीब 4 फीसदी उछल गया है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में करीब 2.50 फीसदी की बढ़त है। निफ्टी PSU बैंक, FMCG, मीडिया, केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स भी करीब 1 फीसदी तक उछल गए हैं। इसके अलावा निफ्टी मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इन सभी सेक्टर्स ने बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

हैवीवेट शेयरों में खरीदारी

आज सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी Maruti Suzuki, M&M, HUL, Bajaj Finserv और Sun Pharma जैसे शेयरों में दिख रही है। इसके अलावा HDFC Bank, Tata Steel, SBIN और Axis Bank जैसे शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इन हैवीवेट शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories