return to news
  1. Stock Market: अमेरिका-चीन बातचीत से बढ़ी उम्मीदें, फार्मा और मेटल शेयर चमके, इन फैक्टर्स से बाजार को मिल रहा सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

Stock Market: अमेरिका-चीन बातचीत से बढ़ी उम्मीदें, फार्मा और मेटल शेयर चमके, इन फैक्टर्स से बाजार को मिल रहा सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 14, 2026, 12:02 IST

सारांश

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। Bharti Airtel, Adani Ports, NTPC, ITC, Asian Paints, RIL, ICICI Bank, SBIN और HDFC Bank के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते नजर आए। इन दिग्गज शेयरों ने मार्केट को ऊपर खींच लिया।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में सेक्टर स्पेसिफिक रैली ने भी बाजार को सहारा दिया। (Image: Shutterstock)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 14 मई को तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 815 अंकों की तेजी है और यह 75,426.29 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 272.40 अंक बढ़कर 23,686.20 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में गिरावट के बाद शेयर बाजार में आज वैल्यू बाइंग दिख रही है। इसके अलावा अमेरिका-चीन बातचीत के बीच जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। यहां हम समझेंगे कि आज बाजार में तेजी की क्या वजहें हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-चीन बातचीत से बढ़ी उम्मीदें

अमेरिका और चीन के बीच चल रही बातचीत को लेकर बनी उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा बना है। उम्मीद की जा रही है कि इस मुलाकात से ईरान विवाद को हल करने में मदद मिलेगी। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के बीच गुरुवार और शुक्रवार को कई दौर की बातचीत होने का कार्यक्रम है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को कहा कि 2026 चीन-अमेरिका संबंधों के लिए एक "ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होने वाला वर्ष होगा।

वैल्यू बाइंग

पिछले कुछ कारोबारी दिनों में शेयर बाजार में तेज गिरावट देखी गई है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में Sensex में 4.30 फीसदी या 3350 अंकों की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में निवेशकों ने उन शेयरों को खरीदना शुरू कर दिया जिनकी कीमतें काफी गिर गई थीं। इससे बाजार को सपोर्ट मिला है।

अमेरिकी बाजार से पॉजिटिव संकेत

अमेरिकी बाजारों से मजबूत संकेत मिले हैं, जिसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है। Dow Jones Futures में 124 अंकों की तेजी रही। इसके अलावा S&P 500 में 43 प्वॉइंट्स और Nasdaq में 314.14 प्वॉइंट्स की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा यूरोपियन मार्केट्स में भी तेजी देखने को मिली है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है।

दिग्गज शेयरों में खरीदारी

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। Bharti Airtel, Adani Ports, NTPC, ITC, Asian Paints, RIL, ICICI Bank, SBIN और HDFC Bank के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते नजर आए। इन दिग्गज शेयरों ने मार्केट को ऊपर खींच लिया।

फार्मा और मेटल शेयर चमके

आज के कारोबार में सेक्टर स्पेसिफिक रैली ने भी बाजार को सहारा दिया। निफ्टी मेटल और फार्मा इंडेक्स 1.50 फीसदी उछल गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG, PSU Bank, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इसके चलते बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख